Breaking News

हसनपुर में राकेश का शव मिलते ही क्षेत्र में छाया मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रिपोर्ट- निरंजन कुमार समस्तीपुर

हसनपुर में राकेश का शव मिलते ही क्षेत्र में छाया मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

 

समस्तीपुर। हसनपुर थाना क्षेत्र के मरांची उजागर वार्ड संख्या 09 के पूर्व वार्ड सदस्य अकलू साह (राज मिस्त्री) के पौत्र एवं शंकर साउण्ड सर्विस के संचालक शंकर साह के पुत्र 19 वर्षीय राकेश कुमार 30 मार्च सोमवार के देर संध्या से लापता था। जिसको लेकर 31 मार्च को थाने में आवेदन दिया गया। जिसके बाद स्थानीय हसनपुर थाना के द्वारा लापता युवक की मोटर साइकिल और कपड़ा भारद्वाज कॉलेज सकरपुरा हसनपुर के निकट बांसवाड़ी से 31 मार्च मंगलवार को देर संध्या पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया। जिसके बाद देर रात्रि तक आसपास के क्षेत्र में स्थानीय लोग एवं पुलिस प्रशासन राकेश कुमार को बरामदगी को लेकर खोजबीन करते रहे, लेकिन राकेश कुमार का कुछ पता नहीं चला। बुधवार 01 अप्रैल को अहले सुबह डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर मृत बागमती नदी के उत्तरी तटबंध के पास स्थित एक चहारदीवारी के अंदर से शव बरामद किया गया। बताया जाता है कि अपराधियों ने राकेश के पेट में चाकू गोदकर एवं गर्दन को धारदार हथियार से बुरी तरह से काट दिया। शव मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना को लेकर आसपास के क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया। वहीं इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने हसनपुर बाजार के सुभाष चौक एवं गांधी चौक को घंटों जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जाम स्थल पर पहुंचे हसनपुर थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद और इंस्पेक्टर मनोज कुमार और विधानसभा के वरिष्ठ नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त करवाया। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा दिया गया।इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

Check Also

30 अगस्त, 2026 को होगा यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा ‘राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता’ का आयोजन 

🔊 Listen to this 30 अगस्त, 2026 को होगा यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा ‘राधा-कृष्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *