Breaking News

महावीर जयंती पर हसनपुर बाजार में निकाली गई भव्य शोभायात्रा  रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल समस्तीपुर

महावीर जयंती पर हसनपुर बाजार में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

 

 

समस्तीपुर जिले के हसनपुर बाजार में गुरुवार को महावीर जयंती को लेकर अग्रसेन भवन से शोभायात्रा निकाली गई। जिस दौरान महावीर जी की पावन जयंती पर लोगों ने हर्षोल्लास के साथ हसनपुर बाजार, मिल रोड, मछुआ पट्टी, ब्लॉक रोड तक हाथ में जय श्री राम का झंडा लेकर झूमते हुए पुनः अग्रसेन भवन पहुंचा, जिसके बाद लोगों ने बाजार स्थित हनुमान मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। हर वर्ष भगवान महावीर का जन्मदिवस केवल एक समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए शांति और भक्ति का संदेश लेकर आता है. हसनपुर में गुरुवार को महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाल लोंगो ने खुशी जताई साथ ही इस अवसर पर भगवान महावीर के ‘अहिंसा परमो धर्म’ का संदेश दिया गया। महावीर जयंती सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले सिद्धांतों- अहिंसा और सत्य को अपनाने का संदेश देने वाला दिन है। इस कार्यक्रम में हसनपुर हनुमान मित्र मंडल, निशांत अग्रवाल, राजीव डोलिया, मनोज स्वायिका , आलोक मुरथालिया, दीपचंद बर्बरिया, अभिषेक कुमार बिक्कल, शुभम चांद, मौके पर माजूद थे।

Check Also

30 अगस्त, 2026 को होगा यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा ‘राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता’ का आयोजन 

🔊 Listen to this 30 अगस्त, 2026 को होगा यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा ‘राधा-कृष्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *