Breaking News

• एडीएम की अध्यक्षता में कई आवेदनों की हुई जनसुनवाई और समाधान   

 

• एडीएम की अध्यक्षता में कई आवेदनों की हुई जनसुनवाई और समाधान

 

दरभंगा -बिहार  सरकार के “निश्चय पार्ट–3  सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी  कौशल कुमार के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता एवं अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार की अध्यक्षता  कार्यालय कक्ष मे जन सुनवाई हुई।

एडीएम ने जनसुनवाई में परिवादियों को सम्मान के साथ बैठाकर बड़े धैर्य से उनके समस्याओं को सुना और समाधान का प्रयास किए।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि परिवादियों को बार-बार ऑफिस का चक्कर नहीं लगवायें,उनकी समस्याओं का समाधान ससमय करना सुनिश्चित करें। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

•  इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है ।

आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने समस्याएँ अपर समाहर्ता के समक्ष रखें।

अपर समाहर्ता ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। इनमें से कई मामलों को मौके पर ही समाधान कर दिया गया और शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कहा कि मोबाइल के माध्यम से परिवादियों को समाधान के संबंध में बताना सुनिश्चित करें।

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से  भूमि विवाद, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, बैटरी चालित ट्राई साइकिल आदि जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।

एडीएम ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र,पारदर्शी एवं विधिसम्मत की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करेंगे।

 

 

Check Also

• प्रशासनिक पहल पर 6 दिन बाद समाप्त हुआ सामाजिक कार्यकर्ता चिंटू सिंह का आमरण अनशन, बहेड़ी थाना प्रकरण की जांच हेतु कमिटी गठित 

🔊 Listen to this • प्रशासनिक पहल पर 6 दिन बाद समाप्त हुआ सामाजिक कार्यकर्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *