Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज में सेवानिवृत्त कर्मी को दी गई विदाई  

सीएम साइंस कॉलेज में सेवानिवृत्त कर्मी को दी गई विदाई

सीएम साइंस कॉलेज में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत शिवशंकर झा 62 वर्ष की आयु सीमा पार करने के बाद 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति उपरांत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मान पूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम में शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की महाविद्यालय इकाई के सचिव अनुपम कुमार झा, अध्यक्ष राधेश्याम झा एवं आईक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा ने शिवशंकर झा के व्यक्तित्व एवं सेवाकाल की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा करते हुए महाविद्यालय परिवार की ओर से उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य ने सेवाकाल में श्री झा के कर्त्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए इसे सभी के लिए अनुकरणीय बताया। मौके पर उन्हें फूलों की माला, पाग एवं चादर प्रदान कर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में लीला कुमारी, उमेश कुमार ठाकुर, डॉ रोहित कुमार झा, राजेश कुमार सिंह, चंद्रकांत चौधरी, आदित्यनाथ झा, सिन्दु कुमारी, जरीना खातून, ज्योति देवी, कुमार राजर्षि, प्रफुल कुमार झा, जितेंद्र राम, अनुपम शेखर सिंह, जितेंद्र महतो, विकास कुमार, जयकांत कामती, अभिषेक कुमार, मिश्री साह आदि उपस्थित हुए।

Check Also

• जिला स्तरीय “उद्योग वार्ता” का आयोजन, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत चर्चा 

🔊 Listen to this   • जिला स्तरीय “उद्योग वार्ता” का आयोजन, उद्यमियों की समस्याओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *