• शहबाजपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का नगर विधायक संजय सरावगी ने किया शुभारंभ…
• जन समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
दरभंगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज शहबाजपुर में आयोजित सहयोग शिविर का शुभारंभ माननीय नगर विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा श्री संजय सरावगी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
काफी गर्मी के बावजूद भी विधायक जी धूप में घंटे खड़े होकर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और निवारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लिखकर आवेदन संबंधित काउंटर पर दें और 30 दिनों के अंदर समाधान अवश्य होगा अन्यथा संबंधित अधिकारी निलंबित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए माननीय विधायक ने प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न करें तथा निर्धारित समय सीमा 30 दिनों भीतर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
आज सुबह से ही स्थानीय नागरिक उल्लास पूर्ण वातावरण उपस्थित हुए और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन काउंटर पर जमा किया।
माननीय विधायक जी के कर कमलों से तीन ट्राई साइकिल का वितरण स्थानीय दिव्यांगों के बीच किया गया।इसके अलावा मनरेगा जॉब कार्ड, पीडीएस कार्ड राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि वितरण किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने शहबाजपुर में निर्माणाधीन (+2) उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। विद्यालय में पठन-पाठन शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी।
सहयोग शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं एवं आवेदनों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में आयुक्त के दरभंगा प्रमंडल दरभंगा हिमांशु कुमार राय, पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार तिवारी,उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी, पंचायत के मुखिया, अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं आपकी संख्या में महिला और पुरुष स उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal