पुलिस निरीक्षक सुनील कांत बने हसनपुर थाना के नए थानाध्यक्ष

समस्तीपुर/हसनपुर। हसनपुर थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में पुलिस निरीक्षक सुनील कांत को पदस्थापित किया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण कर हसनपुर थाना की कमान संभाल लिए हैं। इससे पूर्व वे समस्तीपुर ट्रैफिक थाना में लगभग दो वर्ष चार माह तक थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे थे। गौरतलब है कि हसनपुर के निवर्तमान थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद को कुछ दिनों पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से ही नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का दौर जारी था। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के बाद पुलिस निरीक्षक सुनील कांत को हसनपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष सुनील कांत ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण, पुलिस गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नई रणनीति के तहत कार्य किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal