• एडीएम की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान
बिहार सरकार के “निश्चय पार्ट–3 सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जन सुनवाई और समाधान हुई।

एडीएम परिवादियों को सम्मान के साथ बैठाकर बड़े धैर्य से उनके समस्याओं को सुनें और समाधान किए। उन्होंने स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से समाधान के लिए अधिकारी को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश। यहां तक की उन्होंने परिवादियों का मोबाइल नंबर लेते हैं और समाधान के संबंध में उन्हें घर बैठे जानकारी दी जाती है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 40 से अधिक नागरिकों ने समस्याएँ एडीएम के समक्ष रखें।
एडीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनें तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। कई मामलों को दूरभाष के माध्यम से संबंधित पदाधिकारी से वार्ता कर समाधान करने का निर्देश दिया और शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिए।
• प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद,अतिक्रमण मुक्त, सड़क निर्माण, शौचालय निर्माण, राशन कार्ड,आवास योजना से संबंधित आदि जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।
एडीएम ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र,पारदर्शी एवं विधिसम्मत की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करेंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal