• जीकेपीडी कॉलेज की एनएसएस इकाई-02 के द्वारा गोद लिए गए गांव सलेमपुर-दशहरा में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित
• स्वरोजगार महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन पाने का एक सशक्त माध्यम, जिससे परिवार की आर्थिक-सामाजिक स्थिति होगी बेहतर- डॉ प्रेम कुमारी

जीकेपीडी कॉलेज, कर्पूरीग्राम, समस्तीपुर की एनएसएस इकाई-02 के द्वारा गोद लिए गए गांव सलेमपुर-दशराहा, वार्ड नंबर- 30 के सामुदायिक भवन में विशेषज्ञों द्वारा स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें सलेमपुर-दशराहा एवं डढ़िया गांव की महिलाओं, युवतियों एवं छात्राओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो राम प्रवेश ठाकुर के निर्देश पर एनएसएस इकाई- 02 की पदाधिकारी डॉ प्रेम कुमारी के नेतृत्व में डॉ ममता कुमारी, प्रो बसंत कुमार, प्रो मनोज कर्ण, प्रो हरि प्रसाद राय तथा प्रो प्रमोद पासवान आदि ने सिलाई-कटाई, मिथिला पेंटिंग्स, वर्मी कंपोस्ट, मशरूम उत्पादन, अचार-पापड़, मसाले बनाना, मोमबत्ती, अगरबत्ती एवं साबुन निर्माण आदि कम पूंजी में आसानी से प्रारंभ किये वाले छोटे-छोटे स्वरोजगारों की जानकारी देते हुए इन्हें प्रारंभ करने हेतु प्रेरित किया। कहा कि अपनी रुचि, कौशल एवं बाजार की मांग के अनुसार स्वरोजगार प्रारंभ करें। इन रोजी-रोजगारों को प्रारंभ करने हेतु सरकारी एवं गैर सरकारी तौर पर प्रशिक्षण दिया जाता है तथा सरकार की ओर से बिना सूद के ऋण एवं अनुदान तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाती हैं।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रेम कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए स्वरोजगार आर्थिक स्वावलंबन पाने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे परिवार एवं समाज की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति बेहतर हो सकती है। आज स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं, जिन्हें महिलाएं घर में ही शुरू कर सकते हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal