Breaking News

“एक पेड़ माँ के नाम

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाए गए।

भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.) दरभंगा के सभी उपस्थित कर्मचारियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस,2026 के अवसर पर इस वर्ष का केन्द्रीय विषय “प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए। पर्यावरण प्रतिज्ञा लिया गया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ लगाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया।

वहीं, इस अवसर पर केन्द्रित संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा के सभी उपस्थित कर्मचारियों द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कार्यालय परिसर एवं सड़क के किनारे कईं पेड़ लगाए गए।

इस मौके पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु पेड़ लगाने के लिए एक जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को प्रेरित भी किया गया।

इस अवसर पर केन्द्रित संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा ने कहा कि आज तो विश्व पर्यावरण दिवस है लेकिन पर्यावरण को स्वच्छ सुरक्षित रखने के लिए हर रोज प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभियान है “एक पेड़ माँ के नाम” जिसके तहत भी पेड़ लगाया जा सकता और पेड़ लगाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दूसरे लोगों को भी प्रेरित किया जा सकता है।

Check Also

• श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, एसएसपी एवं ग्रामीण एसपी 

🔊 Listen to this • श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *