Breaking News

• 10 जून को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित होगी पेंशन राशि 

• 10 जून को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित होगी पेंशन राशि

 

•  मुख्यमंत्री बिहार करेंगे पेंशन राशि का ऑनलाइन अंतरण,जिला मुख्यालय में होगा कार्यक्रम

 

 

•  विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, दरभंगा ने जानकारी दी है कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा 10 जून 2026 को राज्य के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में (डीबीटी) के माध्यम से माह मई 2026 की पेंशन राशि का अंतरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बिहार सरकार द्वारा संचालित सभी छः सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को प्रत्येक माह की 10वीं तारीख को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि उपलब्ध कराने का निर्देश है। इसी क्रम में मई 2026 माह की पेंशन राशि का अंतरण  मुख्यमंत्री  के कर कमलों से 10 जून 2026 को किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। डीबीटी व्यवस्था के माध्यम से पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहती है तथा लाभार्थियों को समय पर राशि प्राप्त होती है।

मुख्यमंत्री द्वारा पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम के अवसर पर जिला स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पेंशनधारी लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि वे  मुख्यमंत्री द्वारा पेंशन राशि अंतरण से संबंधित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख एवं सुन सकें तथा सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने तथा लाभार्थियों को कार्यक्रम की सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन, दरभंगा ने सभी पेंशनधारी लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करें तथा सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल का लाभ उठाएं।

 

Check Also

• डीएम ने जिला अतिथि गृह,व्यायामशाला एवं खेल भवन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण। 

🔊 Listen to this   • डीएम ने जिला अतिथि गृह,व्यायामशाला एवं खेल भवन निर्माण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *