दरभंगा 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर 

दरभंगा 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर

 

 

• दरभंगा  जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार द्वारा बताया गया कि जून माह के तृतीय मंगलवार 16 जून को जिले के 36 पंचायत एवं 10 नगर निकायों क्षेत्र में वार्ड वार सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों कि परेशानी को दूर करना है, सही दिशा में गुणवत्ता के साथ समस्याओं का समाधान करना है। 30 दिनों के अंदर समाधान नहीं करने पर संबंधित अधिकारी निलंबित होंगे।

16 जून को आयोजित सहयोग शिविर का रोस्टर इस प्रकार है :-

सदर प्रखंड अंतर्गत सोनकी पंचायत सरकार भवन एवं धोई पंचायत में तथा दरभंगा नगर निगम दरभंगा वार्ड नंबर 2 राजकीय कृत मध्य विद्यालय बीरा दरभंगा, वार्ड नंबर 47 आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय दरभंगा में  राजेश गुप्ता अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की अध्यक्षता में सहयोग शिविर आयोजित की जाएगी।

इसी प्रकार बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत सिमरा नेहालपुर पंचायत भवन एवं मनियारी पंचायत सरकार भवन में  पवन कुमार यादव वरीय उप समाहर्ता दरभंगा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

हायाघाट प्रखंड अंतर्गत मझौलिया राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय मझौलिया, श्रीरामपुर राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय श्रीरामपुर तथा नगर पंचायत हायाघाट वार्ड नंबर 8 प्राथमिक विद्यालय सरायहमीद हायाघाट में राकेश कुमार अपर समाहर्ता विभागीय जांच की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत डीलाही मध्य विद्यालय डीलाही तथा थलवाड़ा पंचायत सरकार भवन में रवि प्रकाश जिला भू अर्जन पदाधिकारी दरभंगा के अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत इनाई पंचायत सरकार भवन एवं समधपुरा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय समधपुरा तथा नगर पंचायत बहेड़ी वार्ड नंबर 14 मध्य विद्यालय बड़ा बहेड़ी में श्री मनोज कुमार अपर समाहर्ता दरभंगा के अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

केवटी प्रखंड अंतर्गत असराहा टटहा मदरसा, पंचायत भवन के प्रांगण में, कोठिया बघा मदरसा में श्री संजीत कुमार डीसीएलआर दरभंगा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

जाले प्रखंड अंतर्गत राढी पश्चिम मध्य विद्यालय राढी, दोधरा बुनियादी विद्यालय दोधरा, नगर परिषद जाले के वार्ड नंबर 3 कार्यालय नगर परिषद जाले,नगर पंचायत कमतौल अहियारी के वार्ड नंबर 11 गौतम संस्कृत उच्च विद्यालय अहियारी में  स्वप्निल उप विकास आयुक्त दरभंगा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत सनाहपुर बुजुर्ग पंचायत सरकार भवन, राजो उच्च विद्यालय राजो,नगर पंचायत भरवाड़ा के वार्ड नंबर एक मध्य विद्यालय भरवाड़ा, नगर पंचायत सिंहवाड़ा के वार्ड नंबर 01 नव सृजित प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोल में श्री भुवनेश मिश्रा निदेशक डीआरडीए दरभंगा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

 

मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत राघोपुर दक्षिणी पंचायत सरकार भवन, राघोपुर पूर्वी उत्क्रमित मध्य विद्यालय नजरा मोहम्मदा में विकास कुमार अनुमंडल पदाधिकारी सदर दरभंगा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

तारडीह प्रखंड अंतर्गत ठेंगहा उत्क्रमित उच्च विद्यालय ठेंगहा में रवि कुमार आर्य जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा आयोजित की जाएगी एवं राजा खरवार उत्क्रमित मध्य विद्यालय महिया में निशांत कुमार वरीय उप समाहर्ता की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत महीनाम पंचायत सरकार भवन, पोहदी पश्चिमी मध्य विद्यालय पोहदी तथा नगर परिषद बेनीपुर के वार्ड नंबर 1 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेनीपुर में मनीष कुमार झा अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

अलीनगर प्रखंड अंतर्गत अलीनगर पंचायत सरकार भवन एवं नरमा नवानगर पंचायत सरकार भवन में अविनाश कुमार सिंह डीसीएलआर बेनीपुर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

बिरौल प्रखंड अंतर्गत नउरी पंचायत सरकार भवन एवं भवानीपुर पंचायत सरकार भवन तथा नगर पंचायत बिरौल वार्ड नंबर 2 प्राथमिक विद्यालय जनपट्टी बिरौल में   सलीम अख्तर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन दरभंगा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत आसी प्लस टू उच्च विद्यालय आसी में श्रीमती आसमा खातून अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिरौल तथा आधारपुर कन्या मध्य विद्यालय आधारपुर में  अमृता कुमारी वरीय उप समाहर्ता दरभंगा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

 

घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत कोर्थू पश्चिमी पंचायत सरकार भवन में  वृष भानु चंद्रा वरीय उप समाहर्ता,कोर्थू पूर्वी मध्य विद्यालय कुर्थो तथा नगर पंचायत घनश्यामपुर के वार्ड नंबर 14 प्राथमिक मध्य विद्यालय दक्षिणी मुसहरी पाली में सोनल कुमार महतो वरीय उप समाहर्ता दरभंगा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

किरतपुर प्रखंड अंतर्गत नरकटिया भंडारिया पंचायत सरकार भवन में  प्रियंका कुमारी वरीय उप समाहर्ता दरभंगा की अध्यक्षता में एवं पंचायत कार्यालय में अरविंद कुमार जिला विकास पदाधिकारी दरभंगा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

कुशेश्वरस्थान प्रखंड अंतर्गत वरना पंचायत सरकार भवन एवं गोठानी पंचायत भवन में  मयंक सिंह डीसीएलआर बिरौल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत सुघराईन उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुघराईन, महिसौत पंचायत सरकार भवन तथा नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के वार्ड नंबर 11 उत्क्रमित मध्य विद्यालय धबोलिया में शशांक राज अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आवेदन / परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु नगर आयुक्त/कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से कर्मी को नामित करेगें।

शिविर निर्धारित स्थल पर पूर्वाह्न 09.00 बजे से प्रारम्भ होगी। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं संबधित पंचायत/नगर निकाय के सभी कर्मी ससमय निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहेंगे।

शिविर संचालन हेतु व्यवस्था व सभी आवश्यक कार्रवाई संबंधित नगर आयुक्त/प्रखंड विकास पदाधिकारी / कार्यपालक पदाधिकारी अपने स्तर से करना सुनिश्चित करेंगे।

आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु नामित कर्मी शिविर हेतु आदेश निर्गत की तिथि से आयोजन स्थल पर उपस्थित रहकर आमजनो से आवेदन / परिवाद पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे तथा प्राप्त आवेदन / परिवाद पत्र का पंजी संधारण करना सुनिश्चित करेंगे।

 

प्रत्येक दिन प्राप्त आवेदन/परिवाद पत्र पर कार्रवाई हेतु नगर आयुक्त/प्रखंड विकास पदाधिकारी/कार्यपालक पदाधिकारी अपने स्तर से संबंधित पदाधिकारियों को भेजना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन प्राप्त करेंगे ताकि शिविर के दिन कृत कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन आवेदक को उपलब्ध कराया जा सके।

 

संबंधित नगर आयुक्त/प्रखंड विकास पदाधिकारी/कार्यपालक पदाधिकारी सहयोग शिविर के दिन प्राप्त आवेदन एवं पूर्व से उपलब्ध कराये गये आवेदन/परिवाद पत्र को सहयोग पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

सभी संबंधित पदाधिकारी उपलब्ध कराये गये आवेदन / परिवाद पत्र पर यथाशीघ्र विभागीय नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कार्रवाई का प्रतिवेदन नगर आयुक्त/प्रखंड विकास पदाधिकारी / कार्यपालक पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिन प्रखंडों में दो पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, वहाँ के प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने अनुसार से अन्य प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को पंचायतवार सहयोग शिविर में उपस्थित रहने हेतु नामित करेंगे।

सभी थानाध्यक्ष दरभंगा जिला को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने थानान्तर्गत संचालित होने वाले पंचायतवार/नगर निकायवार सहयोग शिविर हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी/कार्यपालक पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे। साथ ही शिविर के दिन स्वयं शिविर में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।

संबंधित नगर आयुक्त/प्रखंड विकास पदाधिकारी / अंचलाधिकारी / कार्यपालक पदाधिकारी अपने स्तर से संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधियों व कर्मियों के माध्यम से जन-जन को आयोजित सहयोग शिविर के सबंध में सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

आयोजन स्थल पर आम जनो को स-सम्मान बैठने हेतु व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य अनुषंगी व्यवस्था संबंधित नगर आयुक्त/प्रखंड विकास पदाधिकारी/कार्यपालक पदाधिकारी अपने स्तर से करना सुनिश्चित करेंगे।

 

11. सभी सहयोग शिविर में अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अचल अधिकारी, स्तर के पदाधिकारी अपने न्यायालय में लम्बित एवं निष्पादित वादों / मामलों की सूची का प्रदर्शन करेंगे,जिससे उपस्थित लोगों को लम्बित व निष्पादित मागलों की जानकारी सहज ढंग से उपलब्ध हो सके। इसके लिए उनसे अपेक्षा है कि संबंधित पंचायत के सहयोग शिविर आयोजन के पूर्व उक्त पंचायत के राजस्व संबंधित सभी मामले का नियमानुसार निष्पादन कर दिया जाय।

सभी संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया जाता है कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित अधिनियमो / योजनाओं में निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत किया जाना सुनिश्चित करेंगे, जिसकी लिखित सूचना शिविर में आवेदक को उपलब्ध करायेंगे।

निर्देश दिया जाता है कि शिविर में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों / शिकायतो को पंजीकृत करेंगे तथा क्रियान्वयन हेतु शिविर संवाद समाधान पोर्टल का उपयोग करते हुए जन शिकायत के निवारण आदि से संबंधित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी को निदेश दिया जाता है कि अपने विभागान्तर्गत केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी शिविर में स्थानीय स्तर पर आमजनों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

शिविर की अध्यक्षता करने वाले प्रशासनिक पदाधिकारियों को निदेश दिया जाता है कि शिविर समाप्ति के बाद एक संक्षिप्त प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे, जिसमें आवेदकों/वादों के निष्पादन में संतोषजनक काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भी जानकारी अंकित करेंगे,ताकि उसके आधार पर समुचित कार्रवाई की जा सके।

आयोजित होने वाले शिविर का जिलास्तर पर अनुश्रवण जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, दरभंगा द्वारा किया जाएगा। उप विकास आयुक्त, दरभंगा को निदेश दिया जाता है कि वे सभी प्रकार प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

 

Check Also

जीविका दीदियों को मिला 55 करोड़ रुपये का ऋण, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

🔊 Listen to this जीविका दीदियों को मिला 55 करोड़ रुपये का ऋण, स्वरोजगार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *