Breaking News

  मुख्यमंत्री   के कर-कमलों द्वारा  छः सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 94 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में लगभग 1,100 करोड़ रूपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया गया।   

मुख्यमंत्री   के कर-कमलों द्वारा  छः सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 94 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में लगभग 1,100 करोड़ रूपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर दरभंगा जिले के कुल 3 लाख 61 हजार 86 लाभार्थियों के बैंक खातों में 42 करोड़ 09 लाख 13 हजार 700 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इससे जिले के हजारों वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवा एवं अन्य पात्र पेंशनधारियों को आर्थिक संबल प्राप्त हुई। आज एन आई सी दरभंगा में दर्जनों पेंशन लाभार्थी उपस्थित थे ,जिन्होंने तालियां बजाकर माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिये।

जिला मुख्यालय स्थित (एनआईसी), दरभंगा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  के संबोधन एवं राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार उपस्थित रहे।

उप निदेशक जनसंपर्क  सत्येंद्र प्रसाद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग  शशि रंजन, सहायक निदेशक दिव्यांगजन कोषांग  आशीष अमन सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Check Also

• डीएम ने जिला अतिथि गृह,व्यायामशाला एवं खेल भवन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण। 

🔊 Listen to this   • डीएम ने जिला अतिथि गृह,व्यायामशाला एवं खेल भवन निर्माण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *