• जिला परिषद दरभंगा के अध्यक्ष पद पर रेणु देवी निर्विरोध निर्वाचित
• जिलाधिकारी ने प्रदान किया निर्वाचन प्रमाण-पत्र, दिलायें पद गोपनीयता एवं मद्यनिषेध की शपथ

जिला परिषद, दरभंगा के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत वातावरण में संपन्न हुई। नामांकन प्रक्रिया में केवल रेणु देवी का नाम आया, जिसको दो सदस्यों ने इनके प्रस्ताव का समर्थन किये।
निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत रेणु देवी को जिला परिषद, दरभंगा के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई।
निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया प्रेक्षक सह अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, समस्तीपुर राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति एवं निगरानी में संपन्न हुई।
निर्वाचन परिणाम की घोषणा के पश्चात जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार ने रेणु देवी को निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने नव निर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही बिहार सरकार की मद्यनिषेध नीति के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मद्यनिषेध की शपथ भी दिलाई गई।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में रेणु देवी को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दिए।
उन्होंने कहा कि जिला परिषद ग्रामीण विकास एवं स्थानीय स्वशासन की महत्वपूर्ण इकाई है तथा इसके माध्यम से संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, दरभंगा सलीम अख्तर, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव सहित जिला प्रशासन के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal