Breaking News

• बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल के पारा विधिक स्वयंसेवकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 

• बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल के पारा विधिक स्वयंसेवकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

 

 

दरभंगा   जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के तत्वावधान में बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल के पारा विधिक स्वयंसेवकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बिरौल सभागार में किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा  अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पारा विधिक स्वयंसेवक विधिक सेवा प्राधिकार के महत्वपूर्ण सदस्य होते हैं।

स्वयंसेवकों के कंधों पर जिम्मेदारी होती है कि वह अपने समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों को संरक्षित करने में सहयोग करें।

नालसा योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखें एवं जरुरतमंद लोगों को इसका लाभ दिलायें।

उन्होंने कहा कि समाज के अक्षम लोगों को निःशुल्क सेवा देने का प्रयास करें। समाज सेवा से आत्मसंतुष्टि मिलती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ।

 

उद्घाटन सत्र में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शिव कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी प्रभात,सिविल जज राकेश कुमार दीपक, न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकिता, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बच्चे लाल झा, सचिव राजकपूर पाण्डेय मौजूद थे।

 

प्रशिक्षण सत्र में सचिव आरती कुमारी ने स्थायी लोक अदालत की जानकारी देते हुए कहा की जन उपयोगी सेवाओं जैसे बिजली, पानी, परिवहन आदि से जुड़े विवादों के त्वरित समाधान के लिए प्रति कार्य दिवस को एडीआर भवन दरभंगा में बैठक की जाती है। जहां लोग निःशुल्क अपने विवादों को सुलझा सकते हैं।

कार्यक्रम में अधिवक्ता पुरुषोत्तम कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर, प्रयास जेएसी, पटना और विरेंद्र कुमार झा, जिला प्रोग्राम मैनेजर दरभंगा, जिला समन्वयक कार्ड्स नारायण कुमार मजूमदार ने नालसा योजनाओं, महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों आदि को उपलब्ध विधिक सेवाओं एवं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Check Also

• 10 जून को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित होगी पेंशन राशि 

🔊 Listen to this • 10 जून को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *