• जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होगा प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर 

• जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होगा प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर

 

• केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम सुपात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है उद्देश्य-डीएम

 

 

दरभंगा जिलाधिकारी  कौशल कुमार द्वारा बताया गया कि जिले के सभी प्रखंड में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर 17 और 18 जून 2026 कोआयोजित की जाएगी।

बैठक में शिविर की तैयारियों, विभागीय समन्वय एवं लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

जिले के सभी प्रखंडों में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन होगा। शिविर का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक होगा।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम सुपात्र व्यक्तियों एवं लाभार्थी तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से इस विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का आवेदन, पंजीकरण, सत्यापन एवं योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से—

• आयुष्मान भारत  योजना,आयुष्मान वय वंदना कार्ड,सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन),पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),लखपति दीदी (एसएचजी लिंकेज),पीएम स्वनिधि योजना ,

*भी बी जी राम जी,

किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजनाएं,मुख्यमंत्री उद्यमी योजना,मुख्यमंत्री ग्राम  परिवहन योजना,दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं,भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW),मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना  अन्य विभागीय जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल रहेंगी ।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना के लिए पृथक-पृथक काउंटर स्थापित किए जाएं तथा प्रत्येक काउंटर के लिए संबंधित विभाग के नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करेंगे।

उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।

शिविर स्थल पर एक हेल्प डेस्क (Help Desk) स्थापित किया जाएगा, जहां प्रशिक्षित स्वयंसेवक एवं कर्मचारी प्रतिनियुक्ति होगी।

हेल्प डेस्क के माध्यम से लाभार्थियों एवं आवेदकों को सही काउंटर तक पहुंचाने, आवेदन प्रपत्र भरवाने तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिविर स्थल पर मेडिकल स्टॉल की स्थापना की जाए, जहां  प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहे। मेडिकल स्टॉल पर रक्तचाप जांच, शुगर जांच, स्वास्थ्य परामर्श सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ।

उन्होंने निर्देश दिया कि मेडिकल स्टॉल को आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड नामांकन काउंटर के निकट स्थापित किया जाए जिससे अधिकाधिक लाभार्थियों को स्वास्थ्य चेकअप कर योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

उन्होंने निर्देश दिया कि व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आम जनता को पूर्व से ही सूचित किया जाए कि वे शिविर में भाग लेने और लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अपने साथ अवश्य लाएं। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो एवं संबंधित योजना से जुड़े अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र शामिल हैं।

 

शिविर के सफल संचालन एवं प्रभावी अनुश्रवण के लिए जिला स्तर से प्रत्येक प्रखंड हेतु वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी दोनों दिनों तक संबंधित प्रखंड का भ्रमण कर शिविर का निरीक्षण करेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 17 विभागों के स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त “अन्य योजनाएं” नाम से भी एक विशेष स्टॉल लगाया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों की अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिया कि शिविर में लगाए जाने वाले सभी स्टॉलों की आवश्यक व्यवस्था प्रखंड स्तर पर समय से सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शिविर से संबंधित सभी तैयारियां स समय पूर्ण करने का निर्देश दिया।

• उन्होंने कहा कि यह शिविर आम जनता एवं लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ इसकी सफलता सुनिश्चित करें।

 

 

Check Also

• 10 जून को 23 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य 

🔊 Listen to this   • 10 जून को 23 हजार से अधिक एलपीजी गैस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *