Breaking News

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ई.वी.एम. वेयर हाउस का किये निरीक्षण 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ई.वी.एम. वेयर हाउस का किये निरीक्षण

 

 

दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी  कौशल कुमार के द्वारा ई.वी.एम और वी.वी.पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

• त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा  कौशल कुमार द्वारा एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में दरभंगा,समाहरणालय परिसर स्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस के गोदाम की स्थिति एवं रखे गए ई.वी.एम का निरीक्षण किए।

बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित ई.वी.एम और वी.वी.पैट वेयर हाउस के आंतरिक गोदाम की स्थिति एवं ई.वी.एम. का अवलोकन किये। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि आयोग के मानक के अनुरूप सुरक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार उपस्थिति थे।

राजनीतिक दल की ओर से देवेंद्र कुमार झा,धनंजय कुमार, सत्यनारायण पासवान,जवाहर लाल शर्मा, गोपाल ठाकुर,दुर्गानंद आदि उपस्थित थे।

Check Also

• एडीएम की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान 

🔊 Listen to this   • एडीएम की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *