Breaking News

दरभंगा सदर दिल्ली मोड़ वासुदेवपुर अवस्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में  विदाई समारोह आयोजित

सदर : दिल्ली मोड़ वासुदेवपुर अवस्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में  विदाई समारोह आयोजित

दरभंगा news 24 live गुड्डू कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

हुई . समारोह में शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार चौधरी को भावभिनी विदाई दी गयी . शाखा में कार्यरत पदाधिकारी एवं सहयोगियों ने मिलकर उन्हें पाग चादर एवं माला से अभिनंदन किया गया . वहीं ब्रीफकेश में पाँचों टूक वस्त्र एवं सोने की अँगूठे भेंट की गयी . प्रबंधक श्री चौधरी शनिवार को अवकाश ग्रहण किये . उन्होंने दो वर्षों तक लगातार इस शाखा में कार्यरत रहे . वे 37 वर्षों से अधिक समय तक बैंक में अपना योगदान दिये . मौके पर उन्होंने बताया कि कार्यकाल में सिनियर साथी एवं अन्य कर्मियों का भरपूर सहयोग मिलता रहा . वे सभी को कार्य के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाने का संदेश दिये . आँखों से अस्रू पोछते कहा कि कार्यालय उत्थान के लिये सहयोग का बहुत योगदान होता है .उन्होंने साथियों से समय का पालन करने पर काम जल्द एवं अच्छा होने की नसीहत भी दी .  इस अवसर पर सहयोगियों के साथ मिलकर केक भी काटा गया . इसके पश्चात सभी ने एक दुसरे को केक खिलाकर एवं माथे में टीका लगाकर होली की खुशियां भी बाँटे . मौके पर सिनियर पदाधिकारी  सविता दास देवेन्दु सिन्हा अभय कुमार झा खुशबु साहिल अंचला अंजना निषाद एवं अवकाश प्राप्त अतिथि गण व सम्मानित ग्राहक आदि मौजूद।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …