Breaking News
दरभंगा news 24 Live...

मधुबनी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन लागू किया गया है । ऐसे में सिविल सर्जन डाॅ सुनील कुमार झा ने सभी अनुमंडल अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन कार्यक्रम पुनः संचालित करने को कहा है

लॉक डाउन अवधि में परिवार नियोजन सेवा की हुई शुरुआत

– कोरोना वायरस के साथ-साथ परिवार नियोजन के बारे में भी आशा कर कहीं जागरूक

– परिवार नियोजन काउंसलर द्वारा दिया जा रहा परामर्श

– इच्छुक लाभार्थियों को दी जा रही अस्थाई सुविधा

मधुबनी

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन लागू किया गया है । ऐसे में सिविल सर्जन डाॅ सुनील कुमार झा ने सभी अनुमंडल अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन कार्यक्रम पुनः संचालित करने को कहा है

दरभंगा news 24 Live…

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा एवं एएनएम के माध्यम से जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । सिविल सर्जन डॉक्टर सुनील ने बताया कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर परिवार नियोजन परामर्श को बंद कर दिया गया था जिसे पुनः प्रारंभ किया गया है। परिवार नियोजन सेवाओं के बारे में प्रचार- प्रसार कर संबंधित लाभार्थियों को इच्छा अनुसार परिवार नियोजन सेवाओं के अस्थाई सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मिशन परिवार विकास अभियान के सफल संचालन एवं जन जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए परिवार नियोजन के साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए तथा इच्छुक लाभार्थियों के बीच वितरण कराया जाए।

आशा और एएनएम घर-घर जाकर दे रही जानकारी

आशा और एएनएम द्वारा कोरोना के संदिग्ध मरीजों की खोज तथा कोविड-19 के संबंध में जागरूकता हेतु गृह भ्रमण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आशा व एएनएम के माध्यम से योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लाभार्थियों के बीच परिवार नियोजन के अस्थाई सेवाओं के तहत गर्भनिरोधक वितरण किया जा रहा है।

स्वास्थ्य संस्थानों में साधनों की उपलब्धता

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने निर्देश दिया है कि वैसे सभी संस्थान जहां संस्थागत प्रसव हो रहे हैं। वहां पर लाभार्थियों को काउंसलिंग करते हुए इच्छानुसार प्रसवोपरांत कॉपर-टी की सुविधा प्रदान की जा रही है। अनिवार्य रूप से परिवार नियोजन के अस्थाई साधन संस्थान में एएनएम एवं आशा के पास उपलब्ध होना चाहिए। एसीएमओ ने निर्देश दिया है कि सभी कंडोम बॉक्स में नियमित रूप से कंडोम रिफिलिंग होना चाहिए। जिससे बॉक्स में कंडोम उपलब्ध रहे। जिला भंडारण में परिवार नियोजन के सभी अस्थाई साधन उपलब्ध है। सूची के अनुसार एफपीएलएमआईएस पोर्टल पर इनडेट करते हुए जल्द से जल्द साधनों का उठाव सुनिश्चित करें।

केयर इंडिया की भूमिका अहम

परिवार कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाने में केयर इंडिया की टीम का भूमिका अहम है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को केयर इंडिया के टीम द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। केयर इंडिया के डीटीएल महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि सभी प्रखंडो में बीएम- बीएचएम व बीसीएम के माध्यम से एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। आशा एवं एएनएम के द्वारा कोविड-19 के सर्वेक्षण के साथ-साथ परिवार नियोजन के अस्थाई साधन का भी वितरण किया जा रहा है ताकि इस अभियान का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …