Breaking News
संवाददाता अनिल कुमार चौधरी

मधुबनी बाबूबरही जिले में प्रशासन कि लापरवाही से बांटा जा रहा हैं कोरोना का संक्रमण? सोशल डिस्टेंसिंग का उड़ाया जा रहा है मजाक

मधुबनी जिले में प्रशासन कि लापरवाही से बांटा जा रहा हैं कोरोना का संक्रमण? सोशल डिस्टेंसिंग का उड़ाया जा रहा है मजाक

संवाददाता अनिल कुमार चौधरी

प्रखंड के मधुबनी – लौकहा मुख्य राज्य मार्ग पर स्थित जिले का सबसे बड़ी सब्जी मंडी दोनवारी हाट पर यू कहे तो कोरोना वायरस का संक्रमण पड़ोसी जा रही हैं। इस हाट पर पूर्ववत् के तरह हाट लगती हैं जहां सभी प्रकार का दुकान सजती हैं। गौरतलब है कि इस हाट पर रोज रात करीब 3 बजे से ही सब्जी मंडी लगनी शुरू हो जाती है जहां हजारों के संख्या में बैग़ैर मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बनाए छोटे बड़े किसान और सब्जी व्यापारी पहुंचते हैं। इस बात कि सूचना स्थानीय प्रशसान को मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगातार दिया जा रहा है। लेकिन सच्चाई यह है कि यहां के बड़े सब्जी व्यापारियों के द्वारा प्रशासन को “सलामी” देकर कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को बढ़ावा दिया जा रहा है। जहां प्रशासन के द्वारा लॉक डाउन को पालन करवाने में लापरवाहीं देखने को मिल रहा है। वहीं एक तरफ कोविड-19 का प्रकोप देश के साथ बिहार में रुकने का नाम नहीं ले रही है तो साथ ही प्रशासन कि लापरवाहीं यहां चरम सीमा पार कर रही है। दोनवारी हाट पर रोज कि तरह गिलेशन हाट लगती है एवम् बुधवार और शनिवार को दिन भर हाट लगती है आलम यह रहती है कि किसी भी लोगो के मुंह पर ना ही मास्क होता है और ना ही हजारों के भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का असर दिखता है। ऐसे में किसी एक कोरोना संक्रमित का होना हजारों लोगो को कोरोना संक्रमण महामारी का शिकार बना सकता है। एक तरफ यहां किसानों के खेत में लगी लाखों रुपए की सीजनल सब्जी कि खेती बेमौसम बरसात का भेंट चढ़ रही है और खेतों में ही नष्ट हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ़ लॉक डाउन के वजह से सब्जी बेचने में किसानों को समस्या उत्पन्न हो रही है। लेकिन ना ही इन किसानों का सुध सरकार ले रही है और नाही प्रशासन इसका प्रबन्ध कर रही है। इस तरह से किसानों को दोहरी मार से जूझना पर रहा है। किसान जब हाट पर सब्जी बेचने आते है तो वहां पुलिस कभी कभार आकर लोगो पर लाठी चार्ज कर बेच रहें किसानों कि सब्जी को उड़ेल कर चली जाती है। प्रशसान का इस तरह का व्यवहार कितना सही है इसका अंदाजा उक्त बातों से बिल्कुल साफ दिखता है। प्रशासन का जिम्मेवारी सिर्फ लाठी चार्ज करना ही नहीं है, विधि व्यवस्था बनाना भी इनका कर्तव्य है। ऐसे में कोरोना महामारी से बचाव को लेकर लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए सरकार व जिला अधिकारी का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और प्रेस विज्ञपतियां जारी कर स्थानीय प्रशासन एवम् जनप्रतिनिधियों को लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाने कि बातें यहां सरासर बेईमानी और लापरवाहीं भरा साबित हो रहा है। गनिमत हैं कि अभी तक जिले में एक भी कोरोना संक्रमित का नहीं होना लोगों के लिए राहत भरा है। ऐसे में लोगों को भी लॉक डाउन का पालन करवाने में सहयोग करना चाहिए। साथ ही लोगों को इस बात कि खौफ होना चाहिए कि कोविड -19 का खतरा अभी टला नहीं है। लॉक डाउन का पालन करना व सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखना ही कोरोना महामारी से बचने का सिर्फ एक मात्र उपाय है।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …