Breaking News
दरभंगा news 24 Live...9097031527

यंग इंडिया कॉर्डिनेशन कमिटी के आवाहन पर आज विरोध दिवस मनाया गया। लॉक डाउन के बीच छात्र-नौजवानों को निशाना बनाना बंद करे केंद्र सरकार

 

यंग इंडिया कॉर्डिनेशन कमिटी के आवाहन पर आज विरोध दिवस मनाया गया।

लॉक डाउन के बीच छात्र-नौजवानों को निशाना बनाना बंद करे केंद्र सरकार

दरभंगा news 24 Live…9097031527

-आइसा

कोटा में फसे बिहारी छात्रों को अभिलम्भ उंसके घर पहुचाये सरकार-आइसा

संतोष शर्मा व विक्रम पोद्दार के हत्या की न्यायिक जांच कराए सरकार-इनौस

यंग इंडिया कॉर्डिनेशन कमिटी के आवाहन पर छात्रों-कार्यकर्ताओ पर राजकीय दमन के खिलाफ पूरे देश मे विरोध दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर लॉकडाउन के दौरान छात्रों को निशाना बनाना बंद करने,
छात्र कार्यकर्ताओं पर UAPA केस वापस लेने, मिरान, सफूरा और उमर पर UAPA केस वापस लेने, CAA-NRC-NPR विरोधी प्रदर्शनकारियों को डराना बंद करने, आनंद तेलतुम्बडे और गौतम नवलखा को रिहा करने,
UAPA से छात्रों को डराना बंद करने, गरीबों को भोजन और पैसा देने,
छात्र नेताओं को निशाना बनाना बंद करने,अखिल गोगई को रिहा करने, कोटा से बिहारी छात्र को वापस लाने, डॉक्टर की सुरक्षा गारंटी करने, जामिया के छात्रों को निशाना बन्द करने, संतोष शर्मा, विक्रम पौद्दार के हत्या की न्यायिक जांच करवाने सहित कई मांग को उठाया गया।

विरोध दिवस भाकपा(माले) जिला कार्यालय में आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके पर मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद तालीम, सुनील राज शामिल थे।

बहादुरपुर गाव इनौस के जिला सचिव सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र नारायण शर्मा के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर संजय ठाकुर, नारद यादव, चंदन यादव, मनोज ठाकुर, नंदकिशोर ठाकुर, संतोष शर्मा, अनिल राय, मदन मुरारी, ललित ठाकुर उपस्थित थे।

वही रहमगंज में इनौस नेता रंजीत राम, अमित पासवान के नेतृत्व में मनाया गया।

बघात में जयप्रकाश पंडित,धीरेन्द्र यादव
बिजली में जयदेव प्रवासी, प्रभु साहनी के नेतृत्व में मनाया गया।

इस अवसर पर आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज व
इनौस जिला सचिव गजेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि इस लौकडाउन मे छात्र-नौजवानों को निशाना बनाने के खिलाफ आज पूरे देश यंग इंडिया विरोध दिवस मना रहा है।

आइसा-इनौस नेताओ ने कहा कि केंद्र सरकार बड़ी चालाकी के साथ सीएए-एनआरसी-एनपीआर विरोधी आंदोलन की अगुवाई करने वाले सभी छात्र नेताओं पर UAPA का मुकदमा दायर कर दी है। इस भीषण लौकडाउन में लोग खाना-खाना बिना मर रहे है। डॉक्टर को सुरक्षा नही दी जा रही है। और ये सरकार इस सब पर विचार करने के बजाय छात्र-नौजवान नेताओ को निशाना बना रही है। और उन पर मुकदमा दायर कर रही है। जिसे देश के छात्र-नौजवान बर्दास्त नही करेंगे। तथा हक-हकूक की लड़ाई लर रहे तमाम योद्धा गौतम नौवलखा, आंनद तेलटुम्बरे, अखिल गोगई सही सभी की जल्द रिहाई की मांग की है।

वही नेताओ ने कहा कि दूसरी तरफ बिहार में हत्या और पुलिसिया दमन की घटना बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन खुलेआम किसी को पिट डालती है। नेताओ ने बेगूसराय के संतोष शर्मा व विक्रम पौद्दार के हत्या की न्यायिक जांच करवाने की मांग बिहार सरकार से की है।

वही आइसा-इनौस नेताओ ने कोटा में अनसन पर बैठे बिहारी छात्र का समर्थन करते हुए बिहार सरकार द्वारा की जा रही लापरवाही की कड़ी निंदा की है। और बिहार सरकार से जल्द से जल्द उन तमाम छात्र सहित सभी बिहार के बाहर रह रहे छात्रों को उनके घर तक पहुचाने की मांग की है।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …