पटना
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नियाज अहमद ने एक प्रेस विज्ञप्ती जारी कर कहा कि अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार कि पदोन्नति कर नितिश सरकार ने अपना संविधान विरोधी और गरिबों के हक़ हुकूक़ छिनने वाला शर्मनाक चेहरा उजागर किया

है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कुछ दिनों पहले अररिया में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार को पुलिस विभाग में चौकीदार गणेश तत्मा को सजा के तौर पर उठक-बैठक करवाते देखा गया था. इस पदाधिकारी पर कार्यवाही करने के बजाय नितिश सरकार ने प्रमोशन से नवाजा है।
इस बाबत सरकार की तरफ से 25 अप्रैल को एक अधिसूचना जारी की गई, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई कि अररिया के पदाधिकारी मनोज कुमार को पदस्थापित करते हुए उन्हें मुख्यालय बुला लिया गया है और उन्हें उपनिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। विडयो वायरल होने के बाद से ही आम आदमी पार्टी एवं अन्य विपक्षी पार्टियाँ कृषि पदाधिकारी के इस्तीफे कि मांग कर रही थीं मगर बिहार सरकार ने इसके उलट कृषि पदाधिकारी को प्रमोशन देते हुए उन्हें कृषि विभाग में ही उप निदेशक बना दिया है. जो कि कोरोना योद्धाओं के मनोबल तोड़ने जैसा है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal