Breaking News

दरभंगा किसानों के विभिन्न माँगों को लेकर किसान सभा का एक दिवसीय धरना

 

किसानों के विभिन्न माँगों को लेकर किसान सभा का एक दिवसीय धरना

लॉकडाउन के दौरान किसानों को उचित मुआवजा दें सरकार-राजीव चौधरी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रधान कार्यालय लालबाग में जिला के किसानों के विभिन्न माँगों को लेकर संगठन के राज्यव्यापी आवाह्न पर एक दिवसीय धरना लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिया गया। इस धरना का नेतृत्व सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि रबी फसल पर लगातार बारिश का कहर जारी है। जैसे तैसे जब फसल तैयार हुआ तो लॉकडाउन में मजदूर ही नहीं मिल रहा था। जब लॉकडाउन में थोड़ी सी ढ़ील दी गई तो मजदूर से गेहूँ कटवाया गया उसके दौरान मुशलाधार बारिश शुरू हो गई जिसके कारण अधिकांश किसानों का गेहूं खेत में ही सड़ गया। जिन किसानों का गेहूं क्षति हुआ है। उन किसानों को सरकार अतिशिघ्र 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा दें। साथ ही उन्होंने किसानों की समस्या पर बात रखते हुए कहा कि इस बार दलहन की खेती भी बेहतर नहीं हो पाया है। प्याज सब्जी की खेती भी पानी सुखा झेल रहा है। जिला के कई इलाकों में बंदर का कहर भी किसान झेल रहे हैं। आम की फसल का भी स्थिति ठीक नहीं है। आँधी तुफान भी बीच-बीच में किसानों को सताता है। कृषि यंत्र संपन्न किसान का ही गेहूं तैयार हुआ है। बाकि मजदूर पर निर्भर किसान का गेहूँ खेत में ही सड़ गया। अब उसे तैयार करने के लिए मजदूर भी नहीं जातें है। जिन किसानों का गेहूँ तैयार है उसका गेहूँ भी सरकार पैक्सों के माध्यम से नहीं खरीद रहीं हैं। जिसको लेकर किसान औने पौने दाम में बाजार में गेहूँ बेच रहे हैं। वहीं धरना को सम्बोधित करते हुए किसान सभा के जिला सहायक सचिव विश्वनाथ मिश्र ने सरकार से माँग किया कि किसानों के फसल क्षति का मुआवजा सरकार अतिशिघ्र दें और आग्रामी फसल लगाने के लिए मुफ्त में खाद, बीज, कृषि यंत्र दें। लॉकडाउन के दौरान किसानों को प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपया गुजारा भत्ता दे सरकार। किसानों के सभी तरह के ऋण को माँफ करें सरकार। और पैक्सों के माध्यम से समर्थन मुल्यों पर अतिशिघ्र गेहूं खरीदें।
धरना को महेंद्र साह, पंकज कुमार चौधरी पैक्स अध्यक्ष पंचोभ, गौतम कांत चौधरी,छात्र नेता प्रभाकर कुमार, शरद कुमार सिंह, किसान नेता प्रमोद कुमार आदि ने सम्बोधित किया।

दरभंगा news 24 live गुड्डू कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

राजीव चौधरी
जिलाध्यक्ष, AIKS, दरभंगा।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …