Breaking News

दरभंगा आइसा नेता पर हमले के खिलाफ मनाया गया प्रतिवाद दिवस

 

आइसा नेता पर हमले के खिलाफ मनाया गया प्रतिवाद दिवस

लॉक

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

डाउन में भी हमलावरों का मनोबल सातवे आसमान पर सरकार दे रही है। संरक्षण-आइसा

हमला के 24 घंटे के बाद भी अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी न होना प्रशासन की संदिग्ध भूमिका को दर्शाता है।

पिछले दिनों मोतिहारी जिला में आइसा राज्य कार्यकारणी सदस्य कुंदन मिश्रा वह उनके छोटा भाई पर आपराधिक तत्व के लोगो द्वारा हमला करने के खिलाफ आज आइसा के राज्यव्यापी आवाहन पर दरभंगा में लौकडाउन का पालन करते हुए प्रतिवाद दिवस मनाया गया।
प्रतिवाद दिवस के माध्यम से छात्र नेता पर हमला करने वाले को गिरफ्तार करने, छात्र नेता पर हमला क्यो नीतीश कुमार जबाब दो, हमलावरों को जेल के अंदर बंद करो आदि मांग उठाया जा रहा था।
इस अवसर पर भाकपा(माले) जिला कार्यालय में आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज की अध्यक्षता में कार्यक्रम की आयोजित किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद सहाबुद्दीन, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद नेयाज उपस्थित थे।
वही मब्बी में आइसा जिला सचिव विशाल माझी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राजन कुमार पासवान, रामबालक मांझी, महेश मांझी, सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर आइसा जिला सचिव विशाल माझी व जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है लेकिन बिहार में अपराधियो को खुली छूट मिली हुई है। वो जब चाहे तब खुलेआम किसी पर हमला कर देते है।

आइसा नेताओ ने बताया कि जब आइसा नेता कुंदन गाँव मे डीलर द्वारा आम जनता को राशन नही देने के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। और गाव में आम लोगो का आवाज बन गए थे जो गाव के कुछ स्थानीय दबंग लोगो यह नही पच रहा था। और स्थानीय दबंगो ने आइसा नेता पर हमला कर दिया।

आइसा नेताओ ने कहा कि घटना जे 24 घंटा बीत जाने के बाद भी अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी नही हुई है। हमलावर खुलेआम घूम रहे है। जिससे साफ लगता है कि उन्हें सरकारी संरक्षण मिल रहा है।

आइसा नेताओ ने बिहार सरकार से मांग किया कि हमलावरों की जल्द गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाय। और छात्र नेता को सुरक्षा प्रदान किया जाय।

प्रिंस राज- जिला अध्यक्ष, आइसा

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …