सदर : प्रवासी मजदूरों के पहुँचने से शीशो पश्चमी पंचायत के मखनाही गाँव में दहसत का माहौल कायम है .

लोग डरे सहमे नजर आ रहे थे . उसे संक्रमित भी होने का भय खाये जा रही है . बाहर से आये प्रवासी मजदूरों को कोरंटाईन सेंटर में रखने के नाम पर प्रशासन ने भी अपना हाथ खड़ा कर दी है . प्रवासियों को मेडिकल टीम द्वारा जाँच के नाम पर ठप्पा लगाकर जबर्दस्ती होम कोरंटाईन में भेज दिया गया . जबकि प्रवासी मजदूरों ने कोरंटाईन सेंटर में रहने को तैयार थे . अब सवाल है कि एक ही घर में एक ही साथ चार भाईयों को रहने की विवसता को लेकर परिवार वाले खौप की जीवन बसर करने पर मजबूर हो चुके हैं . उनके साथ एक बड़ी चुनौती उभरकर सामने आ चुकी . घर के माता पिता भाई बहने व अन्य सदस्यों के साथ भी विकल्प नहीं है . इस परिस्थिति में करें तो क्या करें . वहीं बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों की गंभीर मामले को लेकर बुधवार को गाँववाले भड़क उठे एवं सड़क पर उतर आये . उन्होंने प्रसाशन की साफ तौर पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा था . मखनाही निवासी इं प्रभास कुमार सिंंह का कहना है कि गाँव में तीन दिनों से खौप फैला है . लोग अपने को असुरक्षित महशूस कर रहे हैं . उनका कहना है कि जब एक भी प्रवासी नहीं आया था तब तो क्वारेंटाइन सेंटर चालु था लेकिन अब जबकि बाहरी लोग आने लगे हैं तो वह बंद हो चुका है . उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही के कारण हाथ में ठप्पा मारकर उसे होम कोरंटाईन में भेज दिया जाता है . जबकि मजदूर खुद कोरेन्टाईन सेंटर में रहने को तैयार है . पंसस गुड्डू सिंह का कहना कि जबसे प्रवासी बाहर से आया है हमलोग डरे सहमे हैं . गाँव में एक दुसरे से एवं परिवार वालों पर भी शंका की भावना ग्रसित हो उठती है . गाँल के ही विकास कुमार सिंह बिजय कुमार सिंह आदि का कहना है कि पदाधिकारी द्वारा जबर्दस्ती उसे घर भेज दिया जाता है . उनका कहना है कि यह बात सरकार समझ नहीं रही
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal