Breaking News

मधुबनी गुरुग्राम से आये प्रवासियों का जिला प्रशासन ने किया वेलकम – प्लेटफार्म पर सोशल डिस्टेसिंग का रखा गया ख्याल – स्वास्थ विभाग पूरी टीम के साथ रहे मौजूद

गुरुग्राम से आये प्रवासियों का जिला प्रशासन ने किया वेलकम

– प्लेटफार्म पर सोशल डिस्टेसिंग का रखा गया ख्याल

– स्वास्थ विभाग पूरी टीम के साथ रहे मौजूद

दरभंगा news 24 live

– यूनिसेफ ने की पानी की व्यवस्था

मधुबनी :- 14 मई. कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये देश भर में लागू लॉक डाउन के चलते हरियाणा के गुरुग्राम में फंसे प्रवासी मजदूर गुरुवार को विशेष ट्रेन से 1.20 बजे दोपहर में मधुबनी स्टेशन पहुंचे, हालांकि ट्रेन 4 घंटे विलंब से पहुंची. प्लेटफार्म पर कदम रखते ही जिला प्रशासन की ओर से उनलोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।

प्रवासी को भेजा गया होम क्वॉरेंटाइन में :
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लगभग 1600 प्रवासी मजदूर को लाया गया।जिसमें 668 मधुबनी जिले के, 205 दरभंगा जिला के,185 मुजफ्फरपुर जिला के,153 सुपौल के,145 सीतामढ़ी के, 132 पूर्वी चंपारण के तथा 110 शिवहर जिला के थे। जिन्हें मधुबनी से ही उनके संबंधित जिलों के बस में बारी-बारी से बिठाकर उनके गंतव्य स्थान तक भेज दिया गया। तथा 668 यात्री जो मधुबनी जिला के थे उन्हें 21 प्रखंडो के संबंधित क्वॉरेंटाइन में बस के द्वारा भेज दिया गया। इस बीच स्टेशन पर सफाई व सेनिटाइज अभियान चलाया जा रहा था.

मेडिकल टीम ने की स्क्रीनिंग
ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही एक-एक करके कोच को खुलवाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 टीम का गठन किया गया था प्रत्येक 3 कोच पर एक टीम का गठन किया गया था सभी यात्री सोशल डिस्टेसिंग नियम का पलान करते हुए बारी-बारी से बाहर आये। इन सभी लोगों का मेडिकल टीम के द्वारा तत्क्षण थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इनके हाथ में सैनिटाइजर एवं स्टांप लगाया गया। इनके लगेज को भी सैनिटाइज किया गया। साथ ही जिला आपदा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए खाने का पैकेट एवं पानी का बोतल मजदूरों को दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसीएमओ डॉ सुनील कुमार, डीपीएम दयाशंकर निधि, डीसीएम नवीन दास,अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद, यूनिसेफ एसएमसी प्रमोद कुमार झा, आईडीएसपी एपिडेमियोलॉजिस्ट अनिल चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे। प्रवासियों के लिए पानी की व्यवस्था यूनिसेफ के एसएमसी प्रमोद कुमार झा के द्वारा किया गया था वही खाने की व्यवस्था जिला आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा किया गया था।

रेल प्रशासन की ओर से स्टेशन सुपरिटेंडेंट जगदंबा प्रसाद, एसएम,आईएलओ मनोज कुमार तथा 20 आरपीएफ के जवान मौजूद थे। वही स्टेशन सुपरिटेंडेंट के द्वारा बताया गया कि 14 मई को रात्रि 11:00 बजे एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन जो महाराष्ट्र ठाणे से चलकर 16 मई को 3:45 सुबह में प्रवासी मजदूरों को लेकर मधुबनी पहुंचेगी।

सभी प्रवासी मजदूरों को एहतियात के तौर पर गृह प्रखंड मुख्यालय में 21 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन किया जाएगा इस अवसर पर डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे., पुलिस अधीक्षक, डीडीसी, डीटीओ, एसडीओ, डीएसपी सदर, डीपीआरओ, अपर समाहर्ता सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …