Breaking News

दरभंगा लॉक डाउन के दौरान कामगार महिलाओं के लिये वरदान साबित हो रहा जीविका • घर बैठे मास्क बनाने का आर्डर दे महिलाओं को दिया रोजगार।

लाकडाउन के दौरान कामगार महिलाओं के लिये वरदान साबित हो रहा जीविका

• घर बैठे मास्क बनाने का आर्डर दे महिलाओं को दिया रोजगार
• दर्जनों

दरभंगा news 24 live

महिलायें घर से बना रही मास्क

कोरोना संक्रमण ने पूरे विश्व को अपने चपेट में ले लिया है. देश के प्रांतों में धीरे- धीरे कोरोना वायरस पैर पसार चुका है. लिहाज़ा संक्रमण को कम करने के लिये सरकार की ओर से लॉकडाउन किया गया है. इसका नाकारत्मक असर व्यवसाय पर भी पड़ा है. इससे जुड़ें लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुये हैं. इस विपरित परिस्थति में जीविका कुछ महिलाओं के लिये वरदान साबित हो रहा है. जीविका उन महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए आगे आया है. महिलाओं को मास्क बनाने के लिये संपर्क किया गया है. आर्थिक विपन्नता के बीच महिलाओं ने अवसर को स्वीकार किया है. लिहाजा बहादुरपुर प्रखंड के ओझौल गांव की वन्दना झा व अन्य महिलाओं ने मास्क बनाना शुरू कर दिया है. उनके बदले उनको पारिश्रमिक दिया जाता है. साथ ही जीविका के तरफ से महिलाओं को मास्क बनाने के लिये सामग्री भी प्रदान की गयी है. काम शुरू होने के बाद महिलाओं की आमदनी शुरू हो रही है. साथ ही इनके परिवार की आर्थिक स्थिति में मजबूत हो रही है.

अगरबत्ती बनाने वाली बना रही मास्क:

कोरोना वायरस के कारण लगाये गये लॉक डाउन ने मानव जीवन की तस्वीर बदल कर रख दी है. सामान्य जीवन जीने वाले लोगों के सामने कई कठिनाइया आ गयी है. इसी कड़ी में बहादुरपुर प्रखंड के ओझौल गांव की मशरूम की खेती एवं अगरबत्ती निर्माण करके जीवकोपार्जन करने वाली एक महिला समूह के समक्ष आर्थिक विपन्न्ता उतपन्न हो गयी है. मशरूम किसान के रूप में मशहूर हो चुकी ओझौल गांव की वन्दना झा ने जीविका से ट्रेनिंग लेकर कई महिलाओं को मशरूम की खेती और अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण देकर और कार्य करवा कर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध करवाया था. परंतु लॉकडाउन के कारण मशरूम का बीज और अगरबत्ती निर्माण की सामग्री मिलनी बन्द हो गयी है. ऐसे में एक दिन वन्दना झा को जीविका से फोन आया. उन्हें मास्क निर्माण कार्य केलिए पूछा गया. वन्दना झा का काम बन्द होने के कारण घर की हालत भी ठीक नही थी. उन्होंने तुंरन्त हामी भर दी. फिर अपने साथ कार्य कर रही एक दो महिलाओं को भी लगाया. धीरे धीरे आर्डर बढ़ा तो उन्होंने सिलाई करने वाली महिलाओं को भी धीरे जोड़ा. आज के समय मे करीब 8-10 महिलाएं मिलकर इस कार्य को कर रही हैं. कुछ महिलाओं को सिलाई तो आता था, पर उनके पास सिलाई मशीन उपलब्ध नही थी. ऐसे में जैसे तैसे वन्दना झा ने कुछ जगहों से मशीनों का भी इंतजाम किया और महिलाओं को उपलब्ध करवाया. वर्तमान समय में वन्दना के साथ साथ रेणु देवी, पूनम देवी, तोष देवी आदि महिलाएं अपने घरों के कार्यो के साथ मास्क की सिलाई भी घर बैठे कर रही है.

वरदान साबित हुआ जीविका
इस संबंध में जानकारी देते हुए वन्दना झा ने बताया मुसीबत की इस घड़ी में जीविका ने उसका हाथ थामा है. उनके साथ अन्य महिलाओं को भी मदद मिली है. विपरित परिस्थिति में जीविका उनके लिए वरदान साबित हुआ है. उन्होंने बताया कपड़ा और धागा जीविका की तरफ से उपलब्ध कराया जाता है. महिलाएं मास्क तैयार करके देती हैं. महिलाओं को प्रति मास्क 5 रुपये मेहनताना के रूप मिलता है. सभी अपनी क्षमता और सुविधा के अनुसार सिलाई करती हैं. अभी तक 2000 मास्क बना कर दे चुकी हैं. अभी लगभग 2000 और मास्क का कपड़ा उपलब्ध कराया गया है. वंदना ने सरकार से बाजार में मास्क बाहर से मंगवाने के बजाय महिलाओं द्वारा निर्मित मास्क को बढ़ावा देने की मांग की है. ताकि लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हो चुकी ऐसी महिलाओ को जीवन यापन का साधन मिल सके.
वहीं वंदना की टीम में काम कर रही एक महिला पूनम देवी ने बताया वह और उनके पति दोनो एकसाथ कैंटीन चलाते थे. लॉकडाउन के कारण काम बन्द हो गया. इस कारण घर की परेशानी बढ़ गयी थी. ऐसे में मास्क बनाने का कार्य मिलने से समस्या कम हो गयी है. पूनम देवी के पति मुन्नी लाल सहनी ने बताया उनका बिजनेस लॉकडाउन के कारण ठप हो गया है. ऐसे में जीविका द्वारा मास्क बनाने का कार्य घर पर करती है. घर के काम से निबट कर वह मास्क बनाती है. कुछ आमदनी शुरू हो जाने से घर का ख़र्च चल रहा है. वे इस कार्य से बहुत खुश हैं. सबसे बड़ी बात, इस लॉक डाउन में उन्हें कहीं जाना भी नही पड़ता घर बैठे रोजगार मिल गया है.
इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने बताया जीविका की महिलाओं द्वारा बड़े पैमाने पर मास्क का निर्माण किया जा रहा है. सरकार के निर्देश के अनुसार हर पंचायत में मास्क का वितरण करवाना है. इसलिए इसे और बढ़ावा दिया जायेगा।

Check Also

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।

🔊 Listen to this राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत दरभंगा …