मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने सी. एम कॉलेज छात्रों के ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम की सराहना की
उपलब्धि हेतु छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य डा मुश्ताक अहमद ने दी बधाई
भारत

ही नहीं पूरा विश्व कोविड-19 के कारण महामारी के मुश्किल दौर से गुजर रहा है।भारत सरकार, प्रशासनिक कर्मचारी, डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी, पत्रकार तथा सफाई कर्मचारी अगली पंक्ति में खड़े होकर देश के लिए अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं।देश लंबे लॉकडाउन में है,जिसका प्रत्यक्ष प्रभाव अर्थव्यस्था के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक,मानसिक स्तर पर भी पर रहा है।साथ ही हमारा पारिवारिक जीवन भी इससे अछूता नहीं है।
इस विषम स्थिति में सी.एम कॉलेज,दरभंगा के “एक भारत श्रेष्ठ भारत”इकाई के छात्र-छात्राओं ने अपना बहुमूल्य योगदान देते हुए आपने आस-पास के लोगों के साथ ही दूर बैठे लोगों को भी ऑनलाइन “स्लोगन” के माध्यम से कोरोना के प्रति जागरूक करने का काम किया है।आचार्य भास्कर, निखिल,राहुल ,जयश्री, अणिमा, श्रेया,खुल्द, आतिका,श्रुती,अंशु जूही, विक्रम,अनुराधा,विशाल,
उत्कर्ष,अंशिका सिंह, लायबा,प्रीती श्री, निकहत आदि ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का बेहतरीन संयोजन शिवम कुमार झा ने किया। छात्रों के इस जागरूकता-कार्य को मंत्रालय ने पसंद किया और उसे रीट्वीट कर सराहना किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रधाचार्य डा मुश्ताक अहमद ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में उन्हें इसी तरह देश व समाजहित को ध्यान में रख कर कार्य करना होगा।
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में डा आर एन चौरसिया का मार्गदर्शन छात्र-छात्राओं को मिलता रहा। छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्होंने ऐसे रचनात्मक व कलात्मक जनकार्यों को जारी रखने की अपील की।
विश्व पहली बार किसी महामारी का सामना नहीं कर रहा है।इससे पहले भी दुनिया ने महामारियां देखी हैं।कॉलेरा,फ्लू, स्पेनिश फ्लू, एच-वन, एन-वन और इबोला जैसी, लेकिन इन सब के बीच मानव की जिजिविषा बहुत महत्वपूर्ण रही है।उसने किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानी है।यह मानवता का सबसे बड़ा बुनियाद है कि जीवन से बड़ा कुछ भी नहीं है।’मनुष्य की सबसे बड़ी तमन्ना है जीवित रहना’। पूरी शक्ति और उत्साह के साथ छात्रों ने इस बात को रखा है कि हमें इस बीमारी से हार नहीं मानना है,वल्कि मिलकर इस मुसीबत का सामना करना है।एक-दूसरे के साथ भावनात्मक और मानसिक स्तर पर जुड़े रहना है और एक बहेतर समाज बनाने की ओर अग्रसर होना हमारा लक्ष्य है।
नोडल पदाधिकारी डा रीता दुबे के नेतृत्व में कार्यकम की रणनीति से लेकर अहम पड़ाव पर सभी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal