घनी आबादी वाले जगह सारा मोहम्मदपुर मध्य विद्यालय हिंदी को कोरंटाईन सेंटर बनाये जाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई

घनी आबादी वाले जगह सारा मोहम्मदपुर मध्य विद्यालय हिंदी को कोरंटाईन सेंटर बनाये जाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

उसे गाँव में महामारी फैलने का डर सताने लगी है।  गाँववालों का कहना है कि चाहरदीवारी नहीं है चारों ओर से भवन खुला है। शौचालय भी बंद परा है वहीं परिसर में लगे चापाकल से चारों तरफ के घरवाले पानी भरते हैं परिसर में एक बड़ा बरगद के नीचे चबुतरा बना है जिसे लोगों द्वारा दरवाजे के रुप में उपयोग किया जाता है। भवन के चारों तरफ सटे आवासित घर रहने से छोटे बच्चे बुजुर्ग आते रहते हैं। ऐसे में यहाँ कोरेन्टाईन सेंटर बनाना कहीं से उचित प्रतीत नहीं है। लोगों का ये भी कहना है कि इसके अलावे गांव में पैक्स गोदाम भवन डीएभी पब्लिक स्कूल आदि अवस्थित है। एवं यह स्थान गाँव की आवादी से बाहर है इसलिये यहाँ सेंटर बनाना उचित होगा।  हालांकि प्रारंभ में ही प्रखंड प्रशासन द्वारा स्कूल भवन को क्वारंटाइन सेंटर बनान गया था लेकिन चालु नहीं होने से लोगों को जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार को जब सेंटर चालु होने की जानकारी मिली तो सभी का गुस्सा फुट परा एवं  दर्जनों की संख्या में महिलाएं पुरुष द्वारा स्कूल परिसर में जमा हो गये। वहाँ पहुँचकर अपना विरोध जताते हुए गाँव के बाहर सेंटर खोलने की आवाज बुलंद करने लगे। बगल के राम टोले की सीता देवी , दुलारी देवी , परमिला देवी , छेदी राम , अर्जुन कुमार सहित दर्जनों महिलाएओं का कहना है कि यहां किसी भी कीमत पर चालु नहीं होने देंगे। उनका कहना है कि यहाँ हमेशा बच्चा खेलधुप करता है। लोग पानी पीने से लेकर कपड़ा धोने आते रहते हैं। भीषण गर्मी में जान बचाने के लिये पेड़ के नीचे बैठते हैं। अगर यहाँ बाहरी को रखा जायगा तो महामारी से कोई नहीं बचा सकता है . उन्होंने गाँव के बाहर उपलब्ध अन्य भवनों में सेंटर बनाये जाने की प्रशासन से अपील की है। ग्रामीणों की बात नहीं माने जाने

Check Also

• बिहार दिवस के अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया नियुक्ति/ नियोजन पत्र… 

🔊 Listen to this • प्रेक्षागृह में आज मनाया गया 114वाँ बिहार दिवस का भव्य …