सदर दरभंगा छोटाईपट्टी मध्य विद्यालय क्वारेन्टाइन सेंटर पर सुविधा नदारद

 

छोटाईपट्टी मध्य विद्यालय क्वारेन्टाइन सेंटर पर सुविधा नदारद

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

कोरोना महामारी के बीच लगातार प्रवासी मजदूरों का घर वापस आना जारी है। इसी बीच प्रखंड क्षेत्र के हजारों प्रवासी मजदूर अपने-अपने घर को वापस आए हैं। वही प्रखंड क्षेत्र के छोटाईपट्टी पंचायत में भी दर्जनों प्रवासी मजदूर प्रदेश से अपने घर रेल, बस, निजी वाहन, पैदल मोटरसाइकिल आदि से पहुंचे हैं। छोटाईपट्टी पंचायत मे आए प्रवासी सभी मजदूरों को सरकार के द्वारा पंचायत के मध्य विद्यालय क्वारंटाईन सेन्टर पर क्वारंटाईन करके रखने की व्यवस्था की गई थी। जहाँ अभी 37 मजदूर रह रहे हैं। मगर पंचायत में आए कई प्रवासी मजदूर का ना तो जांच करवाया गया है और ना ही क्वारंटाईन सेंटर पर रखा गया है। इसको लेकर आम लोगों में व्याप्त आक्रोश है। वहीं दूसरी ओर मध्य विद्यालय पर बने क्वारेन्टाइन सेंटर पर भी सुविधा नदारद है। भोजन के नाम पर दिन और रात मिलाकर मात्र दो समय अध पका और व्यवस्थित भोजन दिया जाता है। वही सरकार के द्वारा घोषणा के बावजूद भी को सेन्टर पर जीवनोपयोगी सामग्री जैसा कि सरकार ने घोषणा की है वाल्टी, गमछा, डोल, मग, मछरदानी इत्यादि भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। वहीं मध्य विद्यालय में कई चापाकल बंद पड़े हैं तो शौचालय भी कई जाम है। वह साफ सफाई की व्यवस्था नहीं की गई है। डॉक्टर भी प्रतिदिन चेकअप करने नहीं आता है। इसको लेकर क्वॉरेंटाइन सेंटर मे रह रहे सुनील कुमार महतो ने संबंधित प्रधानाचार्य, मुखिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि को फोन पर सूचना दिया भी लेकिन कोई सूद नहीं लिया। वही ग्रामीण शरद कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत के मामल स्थित प्राथमिक विद्यालय पर भी कई प्रवासी मजदूर आकर ठहरे हुए हैं हालांकि उसे क्वॉरेंटाइन सेंटर नहीं बनाया गया। लेकिन वहां रह रहे मजदूरों की भी व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए।

दरभंगा news 24live  9097031527

Check Also

• 21 मार्च को 10,186 से अधिक गैस सिलेंडरों का किया गया वितरण  • 22 मार्च को 23,672 गैस सिलेंडर वितरण होने की है संभावना

🔊 Listen to this   • बहेड़ी में एक होटल पर प्राथमिक दर्ज • 21 …