सुरक्षित दादा-दादी, नाना नानी अभियान से हो रही वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल
– 300 वॉलिटियर की सहायता से वरिष्ठ नागरिकों का पूछा जा रहा सवाल
– कार्यक्रम से 1.2 लाख वरिष्ठ नागरिक होगें लाभांवित
कोरोना वायरस से सबसे अधिक खतरा बच्चों और बुजुर्गों को है।

ऐसे कठिन समय में उनका संरक्षण और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। कोरोना के इस मुश्किल हालात से निपटने के लिए पिरामल फाउंडेशन ने नीति आयोग में शामिल जिलों में जिला तथा क्षेत्रीय प्रशासन के सहयोग से संयुक्त रुप से जिले में दादा-दादी, नाना नानी अभियान शुरु किया है। इस अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की समुचित देखभाल की जा रही है। जिसमें स्वास्थ्य जांच , दवा, राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इन वरिष्ठ नागरिकों से वर्चुअल माध्यम से संपर्क किया जा रहा है।
300 वालिंटीयर्स फोन पर कर रहे संपर्क
पिरामल फाउंडेशन की डिस्ट्रीक ट्रांसफोरमेशन मैनेजर दिव्या सिंह ने बताया कि इस काम में 300 वालिंटीयर्स की सहायता ली जा रही है। प्रत्येक वालिंटीयर्स को उनके क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के नंबर दे दिए गये हैं। जिससे वे उनका हाल चाल पूछते हैं। अगर उन्हें किसी चीज की आवश्यकता होती है तो पहले वहां के क्षेत्रीय प्रशासन से संपर्क कर ब्यौरा दे दिया जाता है। हाल ही में पता चला कि रुन्नी सैदपुर में कुछ वरिष्ठ नागरिक बाहर से आए हैं। जानकारी मिलते ही उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति प्रखंड स्तर से ही कर दी गयी।
विभिन्न विभागों से लिया गया है डेटा
दिव्या कहती हैं कि जब कार्यक्रम की शुरुआत की गयी तो सबसे पहला सवाल था कि हम उनसे संपर्क कैसे करें। इसके लिए फाउंडेशन ने पेंशन विभाग, ब्लॉक स्तरीय प्रशासन से सहायता ली। जिसके अनुसार करीब 1.2 लाख वरिष्ठ नागरिकों के नंबर हमें प्राप्त हुए। इसके अलावे हमारा प्रयास रहता है कि वैसे वरिष्ठ नागरिक हम जिनकी सहायता करते हैं उनसे भी अपने आस -पास के वरिष्ठ नागरिकों का नंबर मांगते हैं। इस अभियान को तेज गति से चलाने का निर्णय लिया गया है ताकि जल्द से जल्द हम वरिष्ठ नागरिकों व बच्चों को कोरोना वायरस महामारी से बचा सकें।
डीटीएम, पिरामल फाउंडेशन रवि कहते है नीति आयोग के निर्देश पर सुरक्षित दादा-दादी, नाना नानी अभियान से वरिष्ठ नागरिेकों की देखभाल होगी। इसमें जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। बच्चों व बुजुर्गों को कोविड 19 महामारी की चपेट में आने से बचाने के लिए देश में आकांक्षी जिले में इस अभियान की शुरुआत की गयी है। इसमे सीतामढ़ी भी शामिल है।

एडिटर अजित कुमार सिंह
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal