जीविका उत्पादक समूह द्वारा निर्मित मिथिला पेंटिंग किया हुआ मास्क की मांग में हो रहीं बढ़ोतरी ।
प्रशासनिक विभागों एवं पंचायत निकायों के मांग पर मास्क की जा रहीं आपूर्ति।

जीविका परियोजना द्वारा सम्पोषित विभिन्न जीविका उत्पादक समूहों द्वारा स्थानीय स्तर पर बड़ी मात्रा में मास्क का निर्माण किया जा रहा है. कोरोना महामारी से बचाव हेतु आजकल सभी लोंगो के लिये मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है. इसको देखते हुए जिले में मास्क का डिमांड एकबारगी बढ़ गया है. इसमें मिथिला पेंटिंग किया हुआ मास्क आम लोंगो में ज्यादा लोकप्रिय हो रहें है. माननीय मुख्य मंत्री द्वारा भी मिथिला पेंटिंग किया हुआ मास्क की प्रशंसा किया गया है.
मिथिला पेंटिंग युक्त मास्क का निर्माण करने में बहादुरपुर अंचल में स्थित गायत्री जीविका उत्पादक समूह का नाम सबसे आगे है. इस समूह का गठन 3 वर्ष पूर्व किया था।
जीविका गायत्री उत्पादक समूह का मुख्य व्यवसाय मिथिला पेंटिग करना एवं निरंतरता के साथ समान रूप से सदस्यों को सामग्री, तकनीकी कुशलता एवं बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि सदस्यों की आमदनी में निरंतर बढ़ोत्तरी होती रहें। इस उत्पादक समूह से पचास परिवार जुड़ें हैं। वर्तमान में कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी में सदस्यों द्वारा मास्क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। प्रारंभ में समूह द्वारा साधारण मास्क बनाया जा रहा था, परंतु वर्त्तमान में सदस्यों द्वारा नवाचार का प्रयोग करते हुए मिथिला पेंटिग किया हुआ मास्क बनाया जा रहा है, जिसकी मांग प्रशासन एवं आम जनों में बढ़ गयी है।
मास्क बनाने में पूंजी की कमी को देखते हुए जीविका परियोजना द्वारा गायत्री समूह को 05 लाख रूपये की सहायता प्रदान की गयी है। उस राशि का उपयोग मास्क बनाने हेतु सामग्री के क्रय में की जा रही है। इससे उत्पादक समूह के सदस्यों का आय बढ़ रहा है तथा साथ ही साथ सदस्यों द्वारा मास्क उपयोग की महत्ता के बारे में बताया जा रहा है। इस कार्य से महिलायें काफी उत्साहित हैं।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal