पीजी फर्स्ट व थर्ड सेमेस्टर में रिजल्ट गड़बड़ी को लेकर आम छात्रों का भूख हड़ताल शुरू
छात्र छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ करना बंद करें विश्वविद्यालय प्रशासन-

आम छात्र
पीजी फर्स्ट सेमेस्टर , पीजी थर्ड सेमेस्टर में बड़े पैमाने पर रिजल्ट में धांधली को लेकर आज से आम छात्रों के द्वारा भूख हड़ताल शुरू किया गया। इस अवसर पर भूख हड़ताल में समाजिक विज्ञान संकाय से काउंसिल मेंबर दीपक कुमार झा छात्र नेता प्रिंस राज, राहुल राज, विशाल चौधरी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। आम छात्रों की मांग है कि पीजी फर्स्ट सेमेस्टर के प्रमोटेड छात्रों की कॉपी का रैंडम जांच किया जाए, पीजी थर्ड सेमेस्टर के कॉपी का रैंडम जांच किया जाए, तथा रिजल्ट में धांधली करने वाले अधिकारी पर करवाई किया जाए, विश्वविद्यालय द्वारा ओएमआर सीट के खिलाफ प्रस्ताव पास कर भेजा जाए आदि मांग उठा रहे थे।
इस अवसर पर छात्र नारा लगा रहे थे कि पीजी फर्स्ट सेमेस्टर के कॉपी का रेंडम जांच कराना होगा, पीजी थर्ड सेमेस्टर की कॉपी का रेंडम जांच कराना होगा, परीक्षा नियंत्रक होश में आओ, मिथिला विश्वविद्यालय कुलपति होश में आओ, छात्र-छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ करना बंद करो, छात्रों का रिजल्ट सुधार करना होगा आदि नारा लगा रहे थे। इस अवसर पर अविणश ठाकुर, निशांत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेताओं ने कहा कि पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय को आंदोलन व आवेदन के माध्यम से आगाह किया जा रहा था लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रही है। तब जाकर आज आम छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू किया । छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कोई एक बार नहीं प्रत्येक बार छात्र-छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ कर रही है जिसके कारण मिथिला विश्वविद्यालय का बच्चा कहीं बाहर पढ़ने नहीं जा सकता है। आजा छात्र नेताओं ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द इस पर निर्णय नहीं लेती है तो आम छात्र छात्राओं के द्वारा जल्द ही विद्यालय बंद की घोषणा की जाएगी। तथा विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र-छात्राओं के मांग को मानना होगा नही तो और आंदोलन तेज होगा। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्र छात्राओं को प्रमोट कर विश्वविद्यालय को व्यवसाय का अड्डा बना दिया गया है जो हम छात्र छात्राएं इस चीज को बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय ओएमआर शीट परीक्षा प्रक्रिया को अपनाकर विश्वविद्यालय को निजी कंपनी के हवाले करना चाह रही है। जिससे कि हम छात्र छात्राएं और परेशान होंगे इसलिए मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को ओएमआर शीट के परीक्षा का बहिष्कार किया है और इसके खिलाफ निर्णायक आंदोलन चलाने की रणनीति बनाई है।
इस अवसर पर मानविकी संकाय से परिषद सदस्य विकास कुमार साहू,वाणिज्य संकाय के पूर्व परिषद सदस्य साई कुमार निरुपम, वेद प्रकाश, ओम प्रकाश, संदीप कुमार, लूटन पासवान, आफताब आलम, मोहिनी कुमारी, रजिया, मीनाक्षी, जयंती, ज्योति, अनुप्रिया, सोनू कुमार, त्रिपुरारी शर्मा,चमन जी राय, बैभव कुमार, सहित दर्जनों छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal