समाहरणालय, दरभंगा
(जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय)
बाढ़ को लेकर तैयारी की वी.सी. द्वारा की गई समीक्षा
तटबंधों का निरीक्षण करते रहने का दिया गया निदेश
दरभंगा,

बाढ़ से बचाव को लेकर की गई तैयारी की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार एवं जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा एलर्ट किया गया कि 09 जुलाई से 12 जुलाई तक दरभंगा जिला में भारी बारिश होने की संभावना है साथ ही नेपाल में हो रही भारी वर्षा के कारण बैराज में जलजमाव हो रहा है जिससे कमला और बागमती नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है।
उन्होंने सभी संबंधित अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के तटबंधों की निगरानी के लिए चौकीदार एवं अन्य कर्मी की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को भी अपने स्तर से समय-समय पर अपने क्षेत्र के तटबंधो का निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जहाँ भी तटबंध में रेन कट (दरार या छिद्र) हो गया हो, उसकी सूचना अविलम्ब देने के निदेश दिए साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने यथा बोरा में मिट्टी भरकर पाईलिंग करवाने के निदेश दिए।
इसके उपरांत उन्होंने एक-एक करके बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अंचलाधिकारियों से उनके क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की। अंचलाधिकारी, जाले को उनके क्षेत्र में तटबंध पर चल रहे कार्य का दुबारा निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
अंचलाधिकारी, हायाघाट को स्लूईस गेट के पास मरम्मति कराने, अंचलाधिकारी, गौड़ाबौराम को मनसारा के पास बाँध निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने, अंचलाधिकारी, हनुमाननगर को अंचल में बनाये गये बाढ़ अश्रय स्थलों की निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था को दुरूस्त रखने का निदेश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता जल संसाधन झंझारपुर -2 को गौड़ाबौराम में रसियारी पुल के पास तथा गौड़ाबौराम में अखतवाड़ा, बौराम घाट तथा हाईक बाँध के पास विभिन्न दरारों की तीव्र गति से मरम्मति कराने का निदेश दिया गया। कार्यपालक अभियंता जल संसाधन ने बताया कि तटबंध मरम्मति के लिए अभी तक 1.5 लाख बोरें की खपत हो चुकी है तथा 1.35 लाख बोरें उपलब्ध हैं।
समीक्षा के दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल को बताया गया कि उनके क्षेत्र में खासकर घनश्यामपुर से गड्ढ़ो में बच्चों के डुबने से मौत की खबर लगातार
आ रही है, इसलिए वैसे सभी गड्ढों को भरवा दिया जाए।
अंचलाधिकारी, केवटी, तारडीह, सिंहवाड़ा एवं किरतपुर ने बताया कि उनके क्षेत्र के तटबंधो की मरम्मति की जा चुकी है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अंचलाधिकारी को नाव एवं सामुदायिक रसोई की व्यवस्था रखने का निदेश दिया तथा एम.डी.एम. प्रभारी को भी तटबंधो के समीप के सभी स्कूलों में सामुदायिक रसोई की व्यवस्था रखने का निदेश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यपालक अभियंता जल संसाधन, सभी एन.डी.आर.एफ. एवं सभी संबंधित विभाग अपने-अपने संवेदक एवं कर्मियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव करते हुए कार्य करवायेगें। सभी को मास्क पहनना एवं सामाजिक दुरी का पालन करना अनिवार्य होगा नहीं तो संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसलिए जिन्हें भी कार्य पर लगाया जाए उन्हें पूर्व में ही प्रशिक्षण दे दें।
समीक्षा के दौरान राशन कार्ड वितरण जल्द से जल्द तथा नल-जल योजना को भी निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्त्ता श्विभूति रंजन चौधरी, जिला आपदा प्रभारी पुष्पेश कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
उप जन सम्पर्क निदेशक
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal