Breaking News

 दरभंगा स्वस्थ,समर्थ एवं संस्कारित भारत का निर्माण परिषद् का मूल उद्देश्य-डा चौरसिया

स्वस्थ,समर्थ एवं संस्कारित भारत का निर्माण परिषद् का मूल उद्देश्य-डा चौरसिया

दरभंगा news 24 live

समाज का सर्वांगीण विकास करना ही परिषद् का मुख्य लक्ष्य-अनिल कुमार

भारत विकास परिषद् की स्थापना दिवस पर संगोष्ठी सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

9 क्षेत्रों तथा 43 प्रांतों में विभाजित परिषद् निःस्वार्थ सामाजिक व्यक्तियों का समूह- श्री रमण

संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के पांच सूत्रों पर आधारित भारत विकास परिषद् एक गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन है,जिसकी स्थापना 10 जुलाई,1963 को दिल्ली में लाला हंसराज तथा डा सूरज प्रकाश ने की थी। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित इस परिषद् का उद्देश्य भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास करना है। उक्त बातें परिषद् के भारती-मंडन शाखा, दरभंगा के तत्वावधान में इंजीनियर श्रीरमण अग्रवाल के कादिराबाद, दरभंगा स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाखा के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा। कार्यक्रम में मिथिलेश साहनी, आकाश अग्रज, श्रीरमण अग्रवाल, डा आर एन चौरसिया, इंजीनियर दीपक बंसल, रेणु अग्रवाल तथा ज्योति अग्रवाल आदि सदेह तथा अन्य कई सदस्य ऑनलाइन उपस्थित थे। इस अवसर पर सदस्यों ने अपने-अपने घर तथा आस-पड़ोस में वृक्षारोपण भी किया।
शाखा के सचिव डा आर एन चौरसिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जन्मशताब्दी वर्ष 1963 में स्थापित परिषद् समाज के शिक्षित एवं समृद्ध व्यक्तियों का संगठन है। भारत में इसकी 1500 से अधिक शाखाएं हैं, जिनसे 70,000 से अधिक परिवार जुड़ा हुआ है। भारत को जानो प्रतियोगिता, गुरु वंदन- छात्र अभिनंदन, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, स्वैक्षिक रक्तदान, पर्यावरण जागरूकता, वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य तथा आपदा राहत कार्यक्रम इसके महत्वपूर्ण एवं नियमित कार्यक्रम हैं।
वित्त सचिव इंजीनियर श्रीरमण अग्रवाल ने कहा कि समाज के प्रति संवेदनशीलता तथा पारदर्शिता इसकी विशेषता रही है। यह निःस्वार्थ व्यक्तियों का पारिवारिक व सांस्कृतिक संगठन है। संगठन एवं कार्य की दृष्टि से देश को 9 क्षेत्रों तथा 73 प्रांतों में विभाजित किया गया है।
पार्षद मिथिलेश साहनी ने कहा कि हमारी शाखा का कार्य गरीब, पिछड़े तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उसे समाज की मुख्यधारा में लाना है। इसके लिए हम समय-समय पर अर्थदान, समयदान, श्रमदान तथा रक्तदान के माध्यम से समाज में खुशहाली लाने का प्रयास करते हैं।
युवा सदस्य आकाश अग्रज ने कहा कि परिषद् युवा छात्र- छात्राओं में संस्कार एवं मानवीय मूल्य के विकास का कार्य बखूबी कर रहा है,ताकि देश में कर्तव्यनिष्ठ एवं देशभक्त नागरिक तैयार हो सके। इसके हर कार्य प्रशंसनीय तथा अनुकरणीय है।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। रेणू अग्रवाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत ई दीपक बंसल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ज्योति अग्रवाल ने किया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …