Breaking News

मधुबनी अंतरा महिलाओं के लिए एक सरल व सुरक्षित असरदार साधन है जिसे प्रत्येक 3 महीने के अंतराल पर महिला को एक इंजेक्शन लेना होता है।

परिवार नियोजन में अस्थाई साधनों में अंतरा’है काफी प्रभावी

• जिले से लेकर प्रखण्ड स्तर तक उपलब्ध है सुविधा

-अब तक जिले में 12500 से अधिक महिलाओं ने अपनाया

मधुबनी  अंतरा महिलाओं के लिए एक सरल व सुरक्षित असरदार साधन है जिसे प्रत्येक 3 महीने के अंतराल पर महिला को एक इंजेक्शन लेना होता है. इंजेक्शन

दरभंगा news 24 live

से महिला अवांक्षित गर्भधारण से सुरक्षित रह सकती है। यह अस्थायी परिवार नियोजन की सूची में एक नवीन साधन है, जो काफी सुरक्षित भी है। गर्भधारण रोकने में यह 99.7% प्रभावी होता है. तिमाही लगने वाली इंजेक्शन इसका पूरा नाम मेड्रोक्सी प्रोजेस्ट्रोन एसीटेट है.

एमपीए के साइड इफेक्ट :

एसीएमओ डॉ सुनील कुमार ने बताया इंजेक्शन लगवाने के बाद शुरू में कुछ छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती है। माहवारी में किसी भी तरह के परिवर्तन से घबराने की जरूरत नहीं है। इससे वजन में परिवर्तन , हल्का सिर दर्द, चक्कर आना, मूड में परिवर्तन जैसे कुछ लक्षण हो सकते हैं. अंतरा का प्रयोग बंद करने के कुछ माह बाद महिलाओं को पहले की तरह माहवारी होने लगती है और वह पुनः गर्भधारण कर सकती है

अंतरा है काफ़ी असरदार:

सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया अंतरा बहुत असरदार विधि है. एक इंजेक्शन से 3 महीने तक गर्भधारण की संभावना नहीं होती है. दूध पिलाती मां भी ले सकती है जिससे दूध की मात्रा और गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ता. ना ही शिशु पर कोई हानिकारक प्रभाव पड़ता है. महिला के लिए यह उपाय गोपनीय है यदि महिला ठीक 3 महीने बाद इंजेक्शन लगवाने नहीं आती तो निर्धारित तिथि से 14 दिन पहले 28 दिन बाद तक भी इंजेक्शन लगा सकती है।

ये ले सकते हैं इंजेक्शन:

प्रजनन काल की सभी उम्र की महिलाएं जिन्हें भी बच्चा नहीं है या एक या अधिक है एवं जिनका गर्भपात हुआ हो वह इसका इस्तेमाल कर सकती है. जो धूम्रपान करती हो, जिन्हें खून की कमी हो, अनियमित मासिक धर्म बच्चेदानी का ट्यूमर, थायराइड रोग या टी. बी हो, शिशु को स्तनपान कराती हो अगर वह 6 हफ्ते या 43 दिन हो गए हो तो ये सभी महिलाएं भी अंतरा इंजेक्शन लगवा सकती हैं।

12 हजार से अधिक महिलाओं ने अपनाया साधन:

जिले के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2017 से जून 2020 तक जिले में 12500 से अधिक महिलाओं ने अंतरा जैसे नवीन गर्भनिरोधक साधन को अपनाया है। अंतरा इंजेक्शन के तहत कुल चार डोज़ एक साल में दिये जाने का प्रावधान है।

लाभार्थी एवं प्रेरक दोनों को प्रोत्साहन राशि :

बच्चों में अंतराल एवं अनचाहे गर्भ से बचाव के लिए नवीन गर्भ निरोधक- ‘अंतरा’ की शुरुआत की गयी है. ‘अंतरा’ एक गर्भ निरोधक इंजेक्शन है, जिसे एक या दो बच्चों के बाद गर्भ में अंतर रखने के लिए दिया जाता है. इस तरह साल में चार इंजेक्शन दिया जाता है. साथ ही सरकार द्वारा अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर प्रति डोज या सूई लाभार्थी को 100 रूपये एवं उत्प्रेरक को भी 100 रूपये दिए जाने का प्रावधान है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …