Breaking News

जिलाधिकारी ने हनुमाननगर एवं हायाघाट अंचल का किया भ्रमण वरीय पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र पर नजर बनाए रखने के दिए गए निर्देश बाढ़ राहत व बाढ़ निरोधक कार्य में लाई गई तेजी रिपोर्ट अविनाश कुमार

 

जिलाधिकारी ने हनुमाननगर एवं हायाघाट अंचल का किया भ्रमण
वरीय पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र पर नजर बनाए रखने के दिए गए निर्देश
बाढ़ राहत व बाढ़ निरोधक कार्य में लाई गई तेजी

दरभंगा, 24 जुलाई 2020, जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा आज हनुमाननगर एवं हायाघाट प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ राहत व बाढ़ निरोधक कार्यों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान हनुमाननगर प्रखंड के डीहलाही एवं पुअरिया पेट्रोल पंप के पास विस्थापित लोगों से बात कर उनकी समस्याओं का निदान किया गया। इसके साथ ही अंचलाधिकारी को सामुदायिक रसोई की संख्या बढ़ाने तथा इच्छुक व्यक्तियों को भोजन कराने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी,सदर-सह-वरीय प्रभारी पदाधिकारी हनुमाननगर प्रखंड श्री राकेश कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि हनुमाननगर के सभी पंचायत बाढ़ प्रभावित घोषित किए गए हैं तथा 21 सामुदायिक रसोई का संचालन एवं 880 पॉलिथीन शीट्स के वितरण सहित अन्य राहत एवं बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं।
उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो द्वारा हायाघाट प्रखंड के अखाड़ा पुल एवं सिरनिया-सिरलिया तटबंध का निरीक्षण किया गया तथा अंचलाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता को संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। हायाघाट प्रखंड अंतर्गत 03 सामुदायिक रसोई का संचालन प्रारंभ है तथा 700 पॉलिथीन शीट्स का वितरण किया गया है, अन्य राहत सामग्री की मांग जिला आपदा प्रबंधन शाखा से की गई है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अन्य प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा भी प्रतिदिन संबंधित प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की जा रही हैं।
निदेशक, डीआरडीए अभिषेक रंजन द्वारा सदर प्रखंड के बासुदेवपुर में एनडीआरएफ की टीम एवं नाव के साथ लगातार रेकी करते हुए प्रभावित व्यक्तियों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
केवटी प्रखंड में जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार एवं वरीय उप समाहर्ता गौरव शंकर द्वारा कर्जापट्टी पंचायत के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया गया तथा वहाँ चल रहे सामुदायिक रसोई, पॉलीथिन शीट का वितरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का निरीक्षण किया गया।
जिला स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा भी सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम तैयार कर स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बिरौल अनुमंडल के 04 प्रखंड गौड़ाबौराम, किरतपुर, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी कोसी नदी के जल स्तर में वृद्धि से अधिक प्रभावित हैं, इसे देखते हुए गौड़ाबौराम में 05 सामुदायिक रसोई के माध्यम से 1500 परिवारों को भोजन कराया जा रहा है।
किरतपुर प्रखंड के 8 प्रभावित पंचायतों में 32 सामुदायिक रसोई चलाए जा रहे हैं जिनमें 12500 परिवार भोजन कर रहे हैं तथा 250 पॉलिथीन सीट्स का वितरण किया गया है।
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के 14 बाढ़ प्रभावित पंचायतों में 30 सामुदायिक रसोई द्वारा 10 हजार प्रभावित परिवारों को भोजन कराया जा रहा है तथा 30 नावों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तथा आवागमन शुरू किया गया है।
बहेड़ी प्रखंड के जीवछ नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वरीय उप समाहर्ता ललित राही द्वारा अतहर उत्तरी पंचायत का भ्रमण कर तटबंध मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया तथा सामुदायिक रसोई आदि राहत सामग्री तैयार रखने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम ने दरभंगा जिला के बाढ़ प्रभावित सभी संबंधित प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को प्रतिदिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ राहत कार्य व बाढ़ निरोधक कार्य का निरीक्षण करने तथा अपने अपने क्षेत्र पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …