Breaking News

 मिथिला स्टूडेंट यूनियन के दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ित के मदद के लिए नवटोलिया स्तिथ मिथिला स्टूडेंट यूनियन कार्यालय पर राहत सामग्री वितरण हेतु लगभग 300 राहत पैकेट तैयार कर

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ित के मदद के लिए नवटोलिया स्तिथ मिथिला स्टूडेंट यूनियन कार्यालय पर राहत सामग्री वितरण हेतु लगभग 300 राहत पैकेट तैयार कर बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत चिकनी,पररी,कुशोथर बरुआरा,आदि बाढ़ ग्रस्त इलाकों के लिए भेजा गया
यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा हैं मिथिला स्टूडेंट यूनियन प्रत्येक साल मिथिला छेत्र में होने वाले बाढ़ में अपनी जान की बाजी लगाते हुए लोगों की मदद करते आ रहे हैं यह सिलसिला 2017 बाढ़ से शुरू हुआ था जो एक बार फिर से 2020 में फिर से शुरू हो गया हैं दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर सहरसा जिला के कई प्रखंडों में एमएसयू के कार्यकर्ता के द्वारा लगातार राहत कार्य किया जा रहा हैं दरभंगा जिला के

 

कुशेस्वरस्थान,किरतपुर,घनश्यामपुर,बेनीपुर,क्योटी,हनुमाननगर आदि जगहों पर लगातार यह राहत कार्य जारी हैं कही सूखा भोजन पंहुचा कर तो कही कम्युनिटी किचन चलाकर बाढ़ पीड़िता को अपने स्तर से थोड़ी राहत पहुंचाने का कार्य हमलोग कर रहे हैं अपने आस पड़ोस जान पहचान वाले से पैसा सामान इकट्ठा कर पीड़ित परिवार तक छोटी सी मदद पहुंचाने का कार्य किया जा रहा हैं सूखा चुरा चनाचूर,बिस्किट्स से तैयार यह राहत पैकेट रोजाना सेकड़ो चेहरा पर मुस्कान लाने का काम करता हैं बताते चले की ये युवा अपने बाइक पर बोरी में राहत पैकेट तैयार कर चिन्हित जगहों पर जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच राहत पैकेट बाँट देते हैं जब भी इस छेत्र में कही भी बाढ़ की समस्या होती हैं तो आज लोगों को एमएसयू और पीला टीशर्ट का याद आ जाता हैं इन्ही उम्मीदों के भरोसे ये एमएसयू के सेनानी भी उस जगह पहुंच बाढ़ जैसी समस्यायों में लोगों के गम को बांटने का काम करते हैं रोजाना सेकड़ो पैकेट तैयार कर उसे जरूरतमंद के बीच भेज दिया जाता हैं यूनियन के नीरज कुमार,अनीश चौधरी,शिवमोहन,अखिलेश आदि ने बताया हैं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से मदद करने की अपील की जाती हैं जहाँ लोग अक्सर मदद करने के लिए एमएसयू का ही सहारा लेता हैं और एमएसयू के सदस्यों के द्वारा मदद भी सही जगह पंहुचा दिया जाता हैं यूनियन के उज्जवल मिश्रा व अनीश चौधरी कहते हैं यह काम इतना आसान नहीं होता जितना लोग सोचते और समझते हैं कई किलोमीटर तक बाइक चलाने के बाद पानी ज्यादा होने पर हमलोग अपने कंधो पर राहत पैकेट लेकर कई किलोमीटर तक पैदल चलते हैं जिसके बाद बाढ़ पीड़िता की मदद की जाती हैं आज का राहत कार्य चिकनी पररि कुशोथर बरुवारा जैसे बाढ़ ग्रसित इलाके में किया गया संगठन के सदस्यों ने लोगों से मदद करने की अपील की हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मदद पंहुचा सके इस कार्य में बाढ़ ग्रसित इलाका के यूनियन के सदस्यों से जानकारी और पीड़ित परिवार तक पहुंचने में उनकी मदद ली जाती हैं यह राहत कार्य तब तक चलता रहेगा जब तक बाढ़ की समस्या पूर्णतः ख़त्म ना हो जाए  अमन सक्सेना  विश्वविद्यालय प्रभारी
मिथिला स्टूडेंट यूनियन

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …