एमएसयू ने किया वार्ड 17 गाँधीनगर कटरहिया को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग
कहा पार्षद मोहल्ला विरोधी-
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने वार्ड 17 के गांधीनगर और कटरहिया मोहल्ला को बाढ़ ग्रसित घोषित करने के सम्बन्ध में दरभंगा नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा हैं इस बाबत मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा पिछले कई महीनों से मोहल्ला के सेकड़ो घरों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ हैं जिस कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्थ हो चूका हैं यहाँ सड़को घरों में पानी आज से नहीं बल्कि बरसात शुरू होने के समय से ही हैं लेकिन इस ओर हमारे वार्ड पार्षद नगर निगम और नगर विधायक को ध्यान नहीं गया हैं पिछले कई महीनों से इस मोहल्ला में पानी होने के कारण गरीब लोगों के ज़िन्दगी पर काफी असर पर रहा हैं इस मोहल्ला में रिक्शा चालक,मजदूर,फल सब्जी बेचने वाले,दर्जी और छोटे दुकान कर अपनी ज़िन्दगी गुज़ार करने वाले हजारो परिवार के अलावा घर घर जाकर पोछा बर्तन करने वाली सेकड़ो महिलाये रहती हैं इस पानी के कारण मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा हैं लॉकडाउन और मुख्य सड़क पर महीनों तक कमर तक पानी होने के कारण रिक्शा चालक घर से निकल नहीं पा रहे हैं दुकानदारों का दुकान बंद पड़ा हुआ हैं और ये सब आज से नहीं बल्कि पिछले अप्रैल महीना से ही चला आ रहा हैं यहाँ कई मोहल्ला में बाढ़ का पानी आया और चला भी गया उसे बाढ़ ग्रसित इलाका घोषित कर दिया गया लेकिन पिछले चार महीनों से यहाँ के सड़को घरों में पानी लगा हुआ तो यहाँ के प्रतिनिधि इसे जलजमाव कहकर लोगों को मुआवजा से दूर कर रहे हैं जबकि परिस्थिति यहाँ की बहुत गंभीर हैं कोरोना काल के समय से ही इस मोहल्ला के लोग बेरोजगार हो चुके हैं बताते चले की इस मोहल्ला में पेशेवर तरीको से धोबी,बढ़ई,दर्जी,सब्जी बेचने वाले लोग इसी मोहल्ला में रोजगार कर अपने लिए 2 जून की रोटी कमाते हैं लेकिन इस पानी की समस्या ने सभी को एक सामान एक जगह पर लाकर छोड़ दिया हैं और वो हैं बेरोजगारी जिसका असर कोरोना से ज्यादा इस पानी का हैं जो अभी भी बना हुआ है लोग किस तरह से अपना जीवन पानी में व्यतीत कर रहे हैं ये इन्ही लोगों को मालुम हैं हजारों के तादाद ने इस बाढ़ के पानी के दर्द को सहा हैं हमारे ही मोहल्ला से होकर गुजरने वाले इस पानी के छेत्र को ग्रामीण इलाका में बाढ़ ग्रसित कर दिया गया जबकि वह छेत्र ग्रामीण छेत्र में आता हैं वहीं शहरी छेत्र में होने के बाबजूद और इतना नुक्सान होने के बाबजूद यहाँ के प्रतिनिधि इसे बाढ़ ग्रस्त करने की सोचे तक नहीं हैं इसका मुख्य कारण यहाँ के वार्ड पार्षद का गाँधीनगर कटरहिया मोहल्ला विरोधी होना हैं गांधीनगर और कटरहिया इलाका के हजारो घरों को इस पानी से नुकसान हुआ हैं इसी नुकसान को भरपाई करने के लिए हम निगम प्रशासन से मांग करते हैं की वार्ड 17 गांधीनगर मोहल्ला और कटरहिया मोहल्ला के सभी घरों को सरकारी मुआवजा के तहत इस इलाका को बाढ़ ग्रसित करते हुए 6 हजार रुपया प्रत्येक परिवार को दिया जाए अगर हमारी मांगो पर कारवाई नहीं होता हैं और गांधीनगर कटरहिया मोहल्ला को बाढ़ ग्रसित छेत्र नहीं घोषित किया जाता हैं तो मिथिला स्टूडेंट यूनियन और आम समाज एक साथ आगे आकर एक सप्ताह में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार आंदोलन शुरू करेगा जिसकी जिम्मेवारी नगर निगम प्रशासन की होगी। अमन सक्सेना विश्वविद्यालय प्रभारी
मिथिला स्टूडेंट यूनियन
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal