Breaking News

दरभंगा प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग ने की ऑनलाईन बैठक जनसंख्या के आधार पर बेड बढ़ाने के लिए दिए निर्देश। रिपोर्ट अविनाश कुमार

 

प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग ने की ऑनलाईन बैठक

जनसंख्या के आधार पर बेड बढ़ाने के लिए दिए निर्देश

दरभंगा, 08 अगस्त, 2020 :- श्री प्रत्यय अमृत, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा कोरोना के रोकथाम को लेकर ऑनलाईन बैठक की गयी।
उन्होंने बिहार के सभी जिलाधिकारी को निर्देशित किया की अपने-अपने जिले के भगौलिक जनसंख्या के आधार पर कोविड-19 पॉजिटिव केस के लिए सुविधा का आकलन दो दिनों के अंदर कर लें एवं तदनुसार उसमें विस्तार करें। उन्होंने कहा कि जहाँ भी आइसोलशन वार्ड बनाया जाए, वहाँ कुछ बेडों के साथ फलोमीटर युक्त ऑक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था निश्चित रूप से रखी जाए। अपने जिला के पॉजिटिव मामले के अनुसार कोरोना की जाँच बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड मरीजों की ऑनलाइन जाँच प्रतिवेदन का रियल टाईम डाटा इन्ट्री करने के निर्देश दिए। ससमय डाटा एंट्री नहीं किए जाने के कारण किए गए जांच की सही संख्या पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो पाता है।
ऑनलाइन बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा वादी पीएम श्री विशाल कुमार सिंह को डी.एम.सी.एच, परीक्षा भवन अवस्थित डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर, बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल, तथा सभी पी.एच.सी में बेड की सुविधा बढ़ाने के लिए क्षमता का आकलन कर लेने को निदेशित किया।
उन्होंने कि डी.एम.सी.एच में 100 अतिरिक्त बेड, जिला स्कूल के परीक्षा भवन के डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में 100 अतिरिक्त बेड, बेनीपुर में 150अतिरिक्त बेड, तथा सभी पी.एच.सी. में 10-10 अतिरिक्त बेड बढ़ाने एंव सभी पीएचसी में 05-05 ऑक्सीजन सिलेण्डर बढ़ाने हेतु कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
ऑनलाईन बैठक में सहायक समहर्त्ता सुश्री प्रियंका रानी, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, डी.पी.एम (हेल्थ)श्री विशाल कुमार उपस्थित थे।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …