Breaking News

पर्यावरण के अनुकूल बनायें मकान जिससे बाढ में न हो नुकसान:डा सुनील अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

पर्यावरण के अनुकूल बनायें मकान
जिसे बाढ में न हो नुकसान:डा सुनील

बाढ एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जिससे प्रत्येक वर्ष जान माल की भारी तबाही होती है। भारत का 12%भूभाग बाढ से प्रभावित है। वहीं बिहार का 73% भूभाग बाढ से प्रभावित है। ऐसे में बाढ़ रोधी भवन निर्माण तकनीक को बढ़ावा देने की जरूरत है जो पर्यावरण के अनुकूल हो।ये बातें आपदा रोधी समाज निर्माण को कृतसंकल्पित पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं मधुबनी जिला के खिरहर गाँव निवासी डा सुनील कुमार चौधरी ने बाढ रोधी एवं पर्यावरण के अनुकूल भवन निर्माण तकनीक के बारे में बताते हुए कही। उन्होने पर्यावरण के अनुकूल बाढ रोधी भवन निर्माण के विभिन्न तकनीक पर विस्तार से चर्चा की। उन्होने बताया कि भवन उच्च बाढ स्तर से कम से कम डेढ फीट की ऊंचाई पर होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मकान बनवाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बीम कॉलम एवं नींव सभी आपस में एक दूसरे से मजबूती से बंधे रहे | आपदा से बचाने के लिए सरल आयताकार रूपरेखा वाले घर बनाएं | द्वारों एवं खिड़कियों का आकार सीमित रखें | क्ले ब्रीक की जगह फाल जी ईट का प्रयोग करें। लागत कम करने के लिए बाँस का पीलर एवं दीवार,फ्लोरिन्ग में सेल्फ क्यूरिन्ग कंक्रीट एवं प्लास्टर में मिट्टी,नारियल के रेशे एवं बाँस के फाइबर का प्रयोग करें। चारों तरफ ढाल वाले छत दीवारों को बरसात से बचाते हैं | अगर दो तरफ ढाल वाले भवन बनाना हो तो तिकोना दीवारों को छत के साथ बांधे | एक तरफ ढाल वाले छत नहीं बनाए | किड़ो से बचाव हेतु बाँस एवं बत्ती का रासायनिक उपचार करें | 4 घंटे के अंदर कटे बाँसो के जड़ वाले सिरे पर पंप से दबाव डालकर रसायनिक परिरक्षण करें | पीलर के लिए हरौत बांस का उपयोग करें जिसे जमीन में मत गारे , सड़ जाएगा | बांस के पीलर को कंक्रीट के खूंटा के ऊपर रखकर खूंटा के साथ जकड़ दे | डा चौधरी ने “रूम फौर रिभर” एवं फ्लड रेजिलिएन्ट हाउसिंग लिटरेसी” की आवश्यकता पर बल दिया ।बाढ रोधी भवन निर्माण में फ्लोटिन्ग फाउन्डेसन तकनीक की उपयोगिता पर उन्होने विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही बाढ रोधी भवन निर्माण में प्रीफैब्रीकेटेड एवं प्रीस्ट्रेस कंक्रीट पैनल के दीवार का उपयोग ,ड्राइ एवं वेट फ्लड प्रूफिन्ग तकनीक की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
ज्ञातव्य हो कि डा चौधरी “डिजास्टर रेजिलिएन्स फोरम ” के माध्यम से विभिन्न तरह के आपदा एवं जलवायु परिवर्तन के खतरों एवं उसके प्रबंधन की जानकारी समाज के अन्तिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने का काम करते रहे हैं । विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कान्फ्रेस एवं प्रतिष्ठित जर्नल मे डा चौधरी के 206 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा उन्हें 26 अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …