Breaking News

@• जनता दरबार में डी एम ने कई मामलों का किया समाधान। 

@• जनता दरबार में डी एम ने कई मामलों का किया समाधान।

 

दरभंगा  जिलाधिकारी  राजीव रौशन ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता के दरबार में परिवादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में 1:00 बजे अपराह्न से आए हुए परिवादियों की शिकायतों का निष्पादन करने हेतु हर संभव प्रयास करते हैं।

*जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन ने आज जनता के दरबार में 52 से अधिक मामलों की सुनवाई किया और और कई मामलों का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया*।

*उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कहा कि शिकायतों को निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें* ।

जनता दरबार में समाज ,भूमि विवाद, आदि के मामलों का निष्पादन किया गया।

आज के जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया।साथ ही अन्य मामलों को शीघ्र निष्पादन के लिए अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,अपर समाहर्ता नीरज कुमार दास,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था-सह-जिला-आपूर्ति राकेश रंजन, उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, पूजा कुमारी आईटी सहायक एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …