Breaking News

दरभंगा में 54.86 प्रतिशत हुआ मतदान संवाददाता अजित कुमार सिंह

 

दरभंगा में 54.86 प्रतिशत हुआ मतदान

 

 

दरभंगा, 07 नवम्बर 2020 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के तृतीय चरण में दरभंगा के 83- दरभंगा, 84- हायाघाट, 85- बहादुरपुर,86-केवटी एवं 87- जाले निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण कराया गया। सभी पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पूर्वाह्न 7:00 बजे से अपराह्न 6:00 बजे तक मतदान सम्पन्न कराया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दण्डाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम जिला नियंत्रण कक्ष से सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निगरानी एवं अनुश्रवण कर रहे थे। मतदान का प्रतिशत निम्न प्रकार रहा :-
83- दरभंगा- 55.4%,
84- हायाघाट- 54.9%,
85- बहादुरपुर- 55.2%
86-केवटी-55.3% एवं 87- जाले-53.8% इस प्रकार दरभंगा जिला का मतदान प्रतिशत 54.86 रहा। मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

उप निदेशक, जन-सम्पर्क,
दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …