• बेरोजगारों को रोजगार का सुनहरा अवसर है। उप निदेशक
• 13, 15, 16, 18 एवं 19 मई को लगेगा जॉब कैम्प

दरभंगा सहायक निदेशक (नियोजन) द्वारा बताया गया कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से *Guardians Security and Facilities Pvt Ltd* द्वारा 13 मई को आई.टी.आई के निकट अवस्थित संयुक्त श्रम भवन, रामनगर में, 15 मई को सिंहवाड़ा प्रखण्ड के BSDC KYP Center में, 16 मई को बहेड़ी प्रखण्ड के SDC KYP Center, 18 मई को केवटी प्रखण्ड के SDC KYP Center तथा 19 मई को बेनीपुर प्रखण्ड के BSDC KYP Center में पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 03ः00 बजे तक साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा Security Guard, Security Supervisor इत्यादि के 100 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 10th, 12th, Graduation and ITI Diploma उत्तीर्ण पुरूष अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।
*उप निदेशक जनसंपर्क स्वतंत्र प्रसाद ने कहा कि बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है इसको हाथ से जाने नहीं दें*।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 18,500 से 22,500 रूपये (CTC) प्रतिमाह दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी को इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते है।
उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इक्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएंगे।
• जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal