Breaking News

 • सिंहवाड़ा प्रखंड में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण। 

 

 

• सिंहवाड़ा प्रखंड में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

 

दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल कुमार द्वारा  सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत सनहपुर में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर चिन्हित स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग,उपलब्ध संसाधन एवं अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।

 

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, सनहपुर का भी निरीक्षण किया,जहाँ डिग्री कॉलेज के संचालन किया जाना है। उन्होंने विद्यालय परिसर में शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए दो अतिरिक्त कक्षों (कमरों) के निर्माण का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के चारदीवारी निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र विस्तृत प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के निर्माण एवं संचालन से संबंधित सभी प्रक्रियाएँ प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएं, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व)  मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी  विक्रम भास्कर, राजस्व अधिकारी सिंहवाड़ा  मनोज कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Check Also

विश्व योग दिवस के अवसर पर दरभंगा प्रधान डाकघर के परिसर में डाक कर्मियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।  

🔊 Listen to this विश्व योग दिवस के अवसर पर दरभंगा प्रधान डाकघर के परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *