Breaking News

• प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश 

• प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

 

दरभंगा  जिलाधिकारी,  कौशल कुमार ने  सकतपुर थाना के निकट प्रस्तावित तारडीह प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग तथा आधारभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित वरीय अधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य से पूर्व सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि से जुड़े सभी अभिलेखों की अद्यतन जाँच सुनिश्चित करने, आवश्यक स्वीकृतियाँ प्राप्त करने तथा निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए समुचित समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन के निर्माण से क्षेत्र के आम नागरिकों को विभिन्न प्रशासनिक सेवाएं एक ही परिसर में सुलभ हो सकेंगी, जिससे कार्य निष्पादन में तेजी एवं पारदर्शिता आएगी। इस दिशा में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। नए प्रखंड से अंचल पर जा रहे हैं निर्माण से स्थानीय निवासी सरकारी सभी कार्य एक ही छत के नीचे संपन्न करा सकेंगे।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल के आस-पास की भौगोलिक स्थिति, जल निकासी व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, तारडीह, अंचलाधिकारी, तारडीह के साथ-साथ प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

विश्व योग दिवस के अवसर पर दरभंगा प्रधान डाकघर के परिसर में डाक कर्मियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।  

🔊 Listen to this विश्व योग दिवस के अवसर पर दरभंगा प्रधान डाकघर के परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *