Breaking News

दरभंगा एयरपोर्ट से पहली उड़ान दिल्ली के लिए रवाना , मिथिलांचल के लोगों का सपना हुआ साकार। संवाददाता अजित कुमार सिंह

दरभंगा

नागरिक विमानन सेवा शुरू

दरभंगा एयरपोर्ट से पहली उड़ान दिल्ली के लिए रवाना ,
मिथिलांचल के लोगों का सपना हुआ साकार

 

 

दरभंगा एयरपोर्ट से नागरिक विमान सेवा शुरू हो गयी। वर्षो से यहां के लोगों को उड़ान सेवा का इन्तजार था जैसे ही दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट की पहली विमान उड़ान भरी लोगों का उत्साह चरम दिखा , लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर दरभंगा एयरपोर्ट से देश की राजधानी दिल्ली के लिए स्पाइस जेट विमान ने उड़ान भरी।

उड़ान योजना के तहत हवाई चप्पल वाले भी हवाई यात्रा करेंगे आज सरकार की ये योजना की शुरुआत मिथिलांचल के लोगों के लिए हो गयी।

इसतरह 8 करोड़ मिथिलावासियों की मांग और सपना आज पुरा हुआ है, दरभंगा से पहली विमान दिल्ली के लिए फिर मुंबई और फिर बैंगलोर के लिए उड़ान भर रही है ।

विमान से यात्रा कर रहे लोगों काफी उत्साहित थे, उनलोगों ने जहां कम समय में देश के बड़े शहरों की दुरी तय कर रहे है वही इनलोगों को अब मिथिला क्षेत्र का विकास का साकार होता दिख रहा है ।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …