अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दरभंगा नगर इकाई ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले और आये दिन लटक रहे गुलामी के जंजीरों से स्वतंत्र करने के लिए अभाविप कार्यकर्ताओं ने जमकर लगाये नारे।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला एस एफ डी प्रमुख श्रीकान्त कुमार एवं अमन कुमार झा ने किया। वहीं बिहार प्रदेश सह छात्रा प्रमुख पूजा कश्यप ने कहा कि बिना कोई वारंट के वरिष्ठ संपादक को गिरफ्तार करना लोकतंत्र पर हमला है। वरिष्ठ पत्रकार और रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ईमानदार और कुशल पत्रकारिता करते हैं। महाराष्ट्र सरकार पत्रकारिता की दुनिया को गुलाम बनाना चाहती है जो एक लोकतांत्रिक देश में कभी भी संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने अर्नब के साथ मारपीट की। उनके साथ धक्का-मुक्की की गई, इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
वहीं कार्यालय मंत्री प्रिंस कुमार, एवं साबन कुमार झा ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पत्रकार का सम्मान ही लोकतंत्र का सम्मान है। महाराष्ट्र सरकार अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर अपनी नाकामी छुपाना चाहती है।
इस कार्यक्रम में शामिल विश्वविद्यालय संयोजक पिंटू भंडारी, विभाग संयोजक सुमित सिंह, विभाग संगठन मंत्री हेमन्त कुमार मिश्रा, बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज मिश्रा, साबन कुमार झा, कार्यालय मंत्री प्रिंस कुमार जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर उपस्थित थे।*
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal