Breaking News

दरभंगा सीपीआई ने मनाया 96 वाँ वर्षगाठ सीपीआई ने स्थापना दिवस पर शहीदों को किया याद।

सीपीआई ने मनाया 96 वाँ वर्षगाठ
सीपीआई ने स्थापना दिवस पर शहीदों को किया याद

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने जिला कार्यालय में पार्टी की 96 वाँ वर्षगाठ मनाया। मौके पर पार्टी के वायोवृद्ध नेता कॉमरेड शत्रूध्न झा ने झंडा तोलन किया। झंडा तोलन के उपरांत अन्तरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट गाण गाया गया। वहीं पार्टी के शहीद कार्यकर्ताओं को याद किया गया। मौके पर पार्टी के जिला सचिव नारायण जी झा ने कहा कि पार्टी की स्थापना सन् 1925 ई० अंग्रेजों से भारत को आजाद कराने के लिए किया गया। भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने के बाद भारत में गरीब, मजदूर और मेहनतकश आवामों की सत्ता मे भागीदारी के लिए संघर्ष कर रही है। वर्तमान समय में अंग्रेजो की तरह भाजपा-आरएसएस की मदद से देश के कुछ कॉपरेट घराने भारत पर राज करना शुरु कर दिया है। भाजपा को प्ररास्त कर इस देश को पूजीपतियों के चंगुल से निकालना हम लोगों की पहली प्राथमिकता है। आज हम सभी कार्यकर्ता इस स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रुप में मनाए है। वहीं किसान सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि जब से यह भाजपा सरकार सत्ता में आई है देश के मेहनतकश आवाम के साथ अंग्रेज की तरह व्यवहार कर रही हैं। इस सरकार को सत्ता से बाहर करके हम वामपंथी मेहनतकश को न्याय दिलाने के लिए संकल्पित है। वही वर्तमान समय में तीनों किसान विरोधी कानून की चर्चा करते हुए कहा कि यह कानून इतिहास में सबसे काला कानून है। सरकार जब तक इस कानून को वापस नही लेगी तब तक किसानों को लामबंद करके सड़को पर संघर्ष करती रहेगी। इसी क्रम में 29 दिसंबर को वामपंथी पार्टी के अगुआई में बिहार के लाखों किसान किसान आन्दोलन के समर्थन में राजभवन को घेरने का काम करेगीं। मौके पर पार्टी के कार्यालय सचिव विश्वनाथ मिश्र, वरूण कुमार झा, सुजीत आचार्या , शशिमोहन भारद्वाज, एआईवाईएफ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू मिश्रा, एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह, क्रांति सिंह, एडवोकेट रंधीर कुमार, रामबाबू सिंह आदि उपस्थित थें।
द्वारा- *विश्वनाथ मिश्र

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …