Breaking News

8 मार्च को महिलाओं को समर्पित होगा कोविड-19 का टीकाकरण: जिलाधिकारी

8 मार्च को महिलाओं को समर्पित होगा कोविड-19 का टीकाकरण: जिलाधिकारी

• अंतरराष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभाग ने की अच्छी पहल

•आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र से एक बुजुर्ग महिला का टीका कराने का निर्देश

• “महिला नेतृत्व: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना” है महिला दिवस का की थीम

 

मधुबनी 8 मार्च को कोविड-19 टीकाकरण महिलाओं को समर्पित होगा। महिला सशक्तिकरण की बेहतर झलक देखने को मिलेगी । इस बार महिला दिवस को खास अंदाज में मनाया जायेगा। उक्त बातें जिलाधिकारी अमित कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर कोविड-19 का टीकाकरण उन महिलाओं को समर्पित होगा जो 60 साल से अधिक हैं या वैसे 45 से 59 साल तक की महिलाएं जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है। उनका सम्मानपूर्वक टीकाकरण कराया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि महिला दिवस को लेकर सदर अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में खास व्यवस्था की जायेगी। यहां पर सभी महिला टीकाकर्मी व महिला सुरक्षा कर्मी को तैनात किया जायेगा। ताकि महिलाओं का सम्मान पूर्वक टीकाकरण कराया जा सके। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर महिलाओं को टीका लगेगा। इसके लिए वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।

“महिला नेतृत्व: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना” है महिला दिवस का थीम:

अंतरराष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन दिवस का उद्देश्य भी महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है। साल 2021 की बात की जाए तो इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को “महिला नेतृत्व: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना” की थीम पर मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह थीम कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों, इनोवेटर आदि के रूप में दुनियाभर में लड़कियों और महिलाओं के योगदान को हाईलाइट करने के लिए रखा गया है।

आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र से एक बुजुर्ग का टीका कराने का निर्देश:

आईसीडीएस डीपीओ डॉ.रश्मि वर्मा ने बताया प्रत्येक आशा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्देश दिया गया है कि अपने पोषक क्षेत्र से कम से कम एक बुजुर्ग महिला लाभार्थी का टीकाकरण के लिए टीका केंद्र पर ला कर टीका करण का लाभ दिलवाएं साथ ही प्रत्येक आशा फैसिलिटेटर को 5 बुजुर्ग महिला लाभार्थी का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया गया है।वहीं प्रत्येक प्रखंड को कम से कम 400 लाभार्थी को टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी सीडीपीओ, एलएस को निर्देश दिया गया है।

इन तरीकों से करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन:
• कोविन पोर्टल https://selfregistration.cowin.gov.in
• ऑनसाइट पंजीकरण
• आरोग्य सेतु एप

इन बीमारी से पीड़ित लोगों का होगा टीकाकरण:

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एसके विश्वकर्मा ने बताया हार्ट फेल हार्ट अटैक के मरीज, हृदय वाल्व का प्रत्यारोपण करा चुके, हदय के वाल्व की बीमारी, जन्मजात दिल की बीमारी, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, दिल की धमनियों में रुकावट, किडनी, लिवर की बीमारी, डायलिसिस व पेरोटोनियल डायलिसिस वाले, सांस की बीमारी, एचआईवी संक्रमित, मस्कुलर डिस्ट्राफी, इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटीज, नेत्रहीन, मूक-बधिर, कैंसर जैसे ल्यूकीमिया, लिम्फोमा, मायलोमा, एप्लास्टिक एनीमिया, सिकल सेल डिजीज, थैलेसीमिया मेजर, बोन मैरो फेल्योर, एवं स्ट्रोक आदि के मरीज को यह टीका दिया जायेगा। इसके लिए मेडिकल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जीविका के डीपीएम ऋचा गार्गी को जीविका दीदी की मदद से अधिक से अधिक संख्या में वरिष्ठ महिला को टीकाकरण के लिए के मोटीवेट करके सत्र स्थल पर लाने के लिए निर्देश दिया गया है । जीविका की डीपीएम के द्वारा भी आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई है, साथ ही यूनिसेफ, केयर इंडिया, डब्ल्यूएचओ की टीम, सहयोग कर रही है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …