Breaking News

दरभंगा मिथिला विभूति सम्मान से नवाजे गये आलोक रंजन

 

मिथिला विभूति सम्मान से नवाजे गये आलोक रंजन

मंत्री पद की शपथ मैथिली में लेने वाले बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा को विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित अभिनंदन समारोह के दूसरे सत्र में मिथिला विभूति सम्मान से नवाजा गया । उन्हें यह सम्मान कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शशि नाथ झा एवं विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू के हाथों प्रदान किया गया।
मौके पर उद्गार व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि मिथिला मैथिली के विकास के लिए वे कृतसंकल्प हैं और मिथिला एवं मैथिली के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव उनके समक्ष लाया जाएगा, उसके समर्थन में वे सबसे आगे बढ़कर हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम संचालन के दौरान मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा द्वारा बिहार गौरव गीत में मिथिला का जिक्र नहीं होने संबंधी उठाए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसके लिए वे यथोचित कदम उठाएंगे। अपने संबोधन में उन्होंने उनको मिथिला के मंत्री की बजाय मिथिला का बेटा के रूप में संबोधन देने की उपस्थित जनों से अपील की। उन्होंने एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि इस सम्मान का सही हकदार मिथिला की वह जनता है जिन्होंने बिहार और केंद्र में एनडीए की सरकार को काम करने का मौका दिया है। मौके पर पूर्व विधान पार्षद डॉ विनोद कुमार चौधरी, डॉ अजीत कुमार चौधरी, डाॅ जयशंकर झा, एमएलएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विद्यानाथ झा आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एमएलएसएम कॉलेज के मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ रमेश झा, प्रो विजयकांत झा, मणिकांत झा, चंद्र शेखर झा बूढाभाई, प्रवीण कुमार झा आशीष चौधरी आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान मैथिली मंच के स्थापित कलाकारों पं कुंज बिहारी मिश्र, अनुपमा मिश्र, माधव राय, डॉ सुषमा झा, रचना झा आदि ने होली गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को होली के रंग में रंग दिया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …